कटिहार सदर अस्पताल में आज मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, जानिए किस विभाग में कौन रहेगा उपलब्ध

Updated:
विज्ञापन
कटिहार सदर अस्पताल में आज मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, जानिए किस विभाग में कौन रहेगा उपलब्ध

सांकेतिक तस्वीर

Katihar Sadar Hospital OPD: अगर आप शुक्रवार को इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले डॉक्टरों की यह सूची जरूर देख लें. अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का नया रोस्टर जारी किया है, जिसमें महिला रोग, मेडिसिन, ईएनटी और डेंटल विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे.

विज्ञापन

कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट

Katihar Sadar Hospital OPD: सदर अस्पताल कटिहार में शुक्रवार को मरीजों के लिए ओपीडी सेवा नियमित रूप से संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगे. इसके अलावा आपातकालीन सेवाएं भी 24 घंटे चालू रहेंगी, ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके.

चार प्रमुख विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मौजूद

शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. मेडिसिन विभाग में डॉ सानंद प्रेम मरीजों का इलाज करेंगे. बुखार, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, पेट और अन्य सामान्य बीमारियों से संबंधित मरीज उनसे परामर्श ले सकेंगे.

डेंटल विभाग में डॉ एके सिंह दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं की जांच करेंगे. वहीं ईएनटी विभाग में डॉ विपिन कुमार नाक, कान और गले के रोगियों को देखेंगे.

महिला मरीजों के लिए गायनो विभाग में डॉ रश्मि वीर और डॉ तरन्नुम हिना उपलब्ध रहेंगी. गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच के साथ महिला रोगों से संबंधित परामर्श और उपचार भी प्रदान किया जाएगा.

इमरजेंसी सेवा रहेगी चौबीसों घंटे चालू

अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी के अलावा इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी. आपातकालीन कक्ष में तीन शिफ्ट में चिकित्सकों की तैनाती की गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विपिन कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ सानंद प्रेम तथा रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ उदयन कुमार मरीजों की देखभाल करेंगे.

समय पर पहुंचे मरीज, मिलेगी बेहतर सुविधा

अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर पर्ची कटाकर ओपीडी में पहुंचें. गंभीर स्थिति वाले मरीज सीधे इमरजेंसी सेवा का लाभ उठा सकते हैं. अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखभाल, प्रसव सेवा और आवश्यक जांच सुविधाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी.

Also Read: गोपालगंज के लालाछापर कांड के मुख्य आरोपी के पता बताने पर दिया जाएगा लाखों का इनाम

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन