फुटपाथ दुकानदारों ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन, वेंडिंग जोन बनाकर पुनर्वास की मांग

Updated:
विज्ञापन

फोटो- कटिहार, डीआरएम से मिलकर दुकानदारों की समस्याओं से अवगत कराते राजद के प्रदेश महासचिव व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार में फुटपाथ दुकानदारों ने रेलवे स्टेशन परिसर में वेंडिंग जोन की मांग को लेकर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा है. छह महीने में पुनर्वास के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न होने से आजीविका का संकट गहरा गया है.

विज्ञापन

Railway Vending Zone: कटिहार में मॉडल रेलवे स्टेशन परिसर से हटाए गए फुटपाथ दुकानदारों ने गुरुवार को पूर्व मध्य रेल के डीआरएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा. राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल के नेतृत्व में पहुंचे दुकानदारों ने रेलवे परिसर में वेंडिंग जोन विकसित कर दुकान लगाने की अनुमति देने की मांग की. उन्होंने कहा कि वर्षों से रेलवे स्टेशन के आसपास दुकानदारी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले सैकड़ों लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है.

विज्ञापन

छह माह में पुनर्वास का मिला था आश्वासन

समरेंद्र कुणाल ने बताया कि पिछले वर्ष मॉडल स्टेशन परिसर से फुटपाथ दुकानदारों को यह कहकर हटाया गया था कि छह माह के भीतर वेंडिंग जोन बनाकर वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाएगा. लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई.

रेलवे परिसर में वेंडिंग जोन बनाने का सुझाव

ज्ञापन में रेलवे प्रशासन को सुझाव दिया गया कि मॉडल स्टेशन बिल्डिंग एवं मंगल बाजार क्षेत्र के रेलवे परिसर की खाली और अनुपयोगी जमीन पर वेंडिंग जोन विकसित किया जाए. उनका कहना है कि इससे रेलवे को राजस्व मिलेगा, यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी और फुटपाथ दुकानदारों को भी रोजगार का अवसर प्राप्त होगा.

दूसरे स्टेशनों का दिया उदाहरण

राजद प्रदेश महासचिव ने कहा कि पूर्व मध्य रेल के खगड़िया और बेगूसराय स्टेशनों पर फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन की व्यवस्था की गई है. उन्होंने मांग की कि उसी तर्ज पर कटिहार में भी दुकानदारों को नियमानुसार स्थान आवंटित किया जाए.

डीआरएम ने दिया सकारात्मक आश्वासन

समरेंद्र कुणाल ने बताया कि डीआरएम के साथ सभी बिंदुओं पर विस्तृत वार्ता हुई. उन्होंने दावा किया कि डीआरएम ने वेंडिंग जोन बनाकर फुटपाथ दुकानदारों के पुनर्वास की दिशा में जल्द पहल करने का आश्वासन दिया है.

सैकड़ों दुकानदार रहे मौजूद

Railway Vending Zone: ज्ञापन सौंपने के दौरान बिनोद सिंह, हैदर, अफरोज, उत्तम पासवान, गोपाल सिंह, मनोज सिंह, अनिल पासवान, मंगेश पोद्दार, लड्डन, सुनील, किशोर सहित काफी संख्या में फुटपाथ दुकानदार मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन