गोपालगंज के लालाछापर कांड के मुख्य आरोपी के पता बताने पर दिया जाएगा लाखों का इनाम

आरोपी का फ़ाइल फोटो
Gopalganj News: 19 मुकदमों के आरोपी ‘बड़का भैया’ की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ ने तेज किया अभियान, पता बताने वाले को दिया जाएगा जाएगा इनाम.
Gopalganj News: (सुरेश कुमार राय) गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लालाछापर गांव स्थित स्वर्ण व्यवसायी दीपक वर्मा की आभूषण दुकान में हुई भीषण लूटकांड के मुख्य मास्टरमाइंड मनिंद्र मिश्रा उर्फ बड़का भैया पर पुलिस प्रशासन ने बड़ा शिकंजा कस दिया है. लंबे समय से फरार चल रहे इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी के लिए अब एक लाख रुपये का सरकारी इनाम घोषित किया गया है.
जगतौली ओपी प्रभारी की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई
फरार मनिंद्र मिश्रा की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार ने वरीय पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर इनाम घोषित करने की अनुशंसा की थी. मामले की गंभीरता और आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए वरीय अधिकारियों ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इनाम की घोषणा के बाद मुखबिर तंत्र और अधिक सक्रिय होगा तथा आरोपी तक पहुंचने में मदद मिलेगी.
गुजरात के उमरगांव में रची गई थी लूट की साजिश
पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि लालाछापर लूटकांड की पूरी साजिश गुजरात के उमरगांव में रची गई थी. जांच एजेंसियों के अनुसार मनिंद्र मिश्रा ने अपने सहयोगियों के साथ गुप्त बैठक कर इस वारदात की योजना बनाई थी. इसके बाद अपराधियों ने लालाछापर में स्वर्ण व्यवसायी को बंधक बनाकर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी की लूट को अंजाम दिया.
19 आपराधिक मामलों में नामजद है मनिंद्र मिश्रा
मनिंद्र मिश्रा उर्फ बड़का भैया का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है. उसके खिलाफ रंगदारी, लूट, ठेकेदारी में वर्चस्व कायम करने समेत कुल 19 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. पुलिस रिकॉर्ड में वह एक शातिर और संगठित अपराधी के रूप में चिन्हित है.
एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त छापेमारी जारी
लालाछापर कांड के बाद से ही स्पेशल टास्क फोर्स STF और स्थानीय पुलिस की विशेष टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस सूत्रों का दावा है कि इनाम घोषित होने के बाद आरोपी के नेटवर्क पर दबाव बढ़ा है और उसकी गिरफ्तारी जल्द संभव हो सकती है.
पुलिस को जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा के बाद मनिंद्र मिश्रा के ठिकानों और सहयोगियों पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस बहुचर्चित लूटकांड के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में लाया जाएगा.
Also Read : परसा दरोगा राय चौक से इंदिरा मार्केट तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










