कोलकाता समेत बंगाल के व्यापारियों की टेंशन बढ़ायेगा ‘लांग वीकेंड’, जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

Updated:
विज्ञापन

Bank Holidays West Bengal News

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bank Holidays: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून 2026 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस महीने कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. कोलकाता और पश्चिम बंगाल में 26 जून से 28 जून तक लगातार 3 दिन का लांग वीकेंड रहेगा. बैंक जाने से पहले तारीखें जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन

Bank Holidays: जून में अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, जून 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल मिलाकर 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इस राष्ट्रीय सूची के बीच पश्चिम बंगाल (कोलकाता) के लिहाज से एक बड़ा और एक्सक्लूसिव अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

जून के आखिरी हफ्ते में बंगाल के व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम जनता को लगातार 3 दिनों के लांग वीकेंड (Long Weekend) का सामना करना पड़ेगा, जिससे व्यापारिक लेनदेन और चेक क्लियरिंग जैसे जरूरी काम पूरी तरह ठप हो सकते हैं.

बंगाल का ‘सुपर संडे’ और लगातार 3 दिन की छुट्टी

जून के महीने में देश के अन्य हिस्सों में भले ही छुट्टियां टुकड़ों में हों, लेकिन कोलकाता और पूरे पश्चिम बंगाल में महीने का आखिरी हफ्ता बैंकिग कामकाज के लिहाज से बेहद सुस्त रहने वाला है. इसकी मुख्य वजह मुहर्रम (आशूरा) का त्योहार है.

  • 26 जून (शुक्रवार): मुहर्रम/आशूरा के मौके पर कोलकाता सहित पूरे पश्चिम बंगाल में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे.
  • 27 जून (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशव्यापी नियमों के तहत बैंकों में नियमित अवकाश रहेगा.
  • 28 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश यानी रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

व्यापारियों के लिए अलर्ट

25 जून (गुरुवार) की शाम को बैंक बंद होने के बाद सीधे 29 जून (सोमवार) को ही खुलेंगे. इन 72 घंटों के दौरान व्यापारियों को कैश फ्लो और भारी-भरकम पेमेंट्स के लिए पहले से ही मैनेजमेंट करना होगा.

देश और बंगाल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

महीने की कुल 11 छुट्टियों में 4 रविवार और 2 अनिवार्य शनिवार शामिल हैं. आइए, देखते हैं कब-कब किस-किस राज्य में रहेगी छुट्टी.

तारीखदिनछुट्टी क्यों?कहां रहेगा असर?
7 जूनरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में रहेगी छुट्टी
13 जूनशनिवारदूसरा शनिवारपूरे भारत में रहेगी छुट्टी
14 जूनरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में रहेगी छुट्टी
15 जूनसोमवारवाईएमए डे / राजा संक्रांतिआइजोल और भुवनेश्वर
21 जूनरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में रहेगी छुट्टी
25 जूनगुरुवारमुहर्रमकेवल विजयवाड़ा
26 जूनशुक्रवारमुहर्रम (आशूरा)कोलकाता, पटना, रांची, दिल्ली, मुंबई समेत कई राज्यों में
27 जूनशनिवारचौथा शनिवारपूरे भारत में
28 जूनरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में रहेगी छुट्टी
29 जूनसोमवारसंत गुरु कबीर जयंतीकेवल शिमला में
30 जूनमंगलवाररेम्ना नीकेवल आइजोल में

6 और 20 जून को जारी रहेगी बैंकिंग सेवा

अक्सर ग्राहकों में असमंजस रहता है कि किस शनिवार को बैंकिंग सेवा जारी रहती है और किस दिन बंद रहते हैं. आरबीआई के नियमों के अनुसार, 6 जून (पहला शनिवार) को पूरे देश में आम दिनों की तरह बैंकों में कामकाज होंगे. 20 जून (तीसरा शनिवार) को भी शाखाओं में शत-प्रतिशत कामकाज होगा.

Bank Holidays: डिजिटल बैंकिंग बनेगी लाइफलाइन

भले ही जून में 11 दिन बैंकों की शाखाओं के शटर गिरे रहेंगे, लेकिन आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है. इस दौरान ऑनलाइन सेवाएं 24 घंटे और सातों दिन चालू रहेंगी. गूगल पे, फोन-पे, पेटीएम और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स से पैसों का ट्रांसफर हमेशा की तरह होता रहेगा. नकदी निकासी के लिए एटीएम भी खुले रहेंगे. हालांकि, लगातार 3 दिनों तक बैंकिंग सेक्टर में छुट्टी रहने की वजह से कुछ जगहों पर एटीएम में कैश की कमी का सामना ग्राहकों को करना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में दुर्गा पूजा के 400 करोड़ के सरकारी अनुदान पर संकट! शुभेंदु अधिकारी की एक घोषणा से सहमीं 44000 कमेटियां

बंगाल में फीकी रहेगी दुर्गा पूजा की चमक? आर्थिक तंगी और कॉरपोरेट की दूरी से बढ़ी आयोजकों की टेंशन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola