ग्रामीणों ने रोहित का शव रखकर एनएच-75 की जाम

Updated:
विज्ञापन

रोहित मिर्धा हत्याकांड के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को मखमंदरो चौक के समीप एनएच-75 पर शव रखकर व टायर जला विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रातू.

रातू थाना क्षेत्र के लहना गांव में बुधवार को हुए रोहित मिर्धा हत्याकांड के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को मखमंदरो चौक के समीप एनएच-75 पर शव रखकर व टायर जला विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा एसटी मोर्चा के कमलेश राम के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में ग्रामीणों ने हत्याकांड में नामजद तीन आरोपियों के अलावा 12 अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को सौंपा. प्रदर्शनकारियों ने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने तथा मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी-से-कड़ी सजा दिलाने की मांग की. सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-टू अजय आर्यन, थाना प्रभारी आदिकांत महतो, मांडर व नगड़ी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले के तीन नामजद आरोपियों में से दो आरोपी इंद्रजीत साहू व उसके पुत्र विकास साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं तीसरे आरोपी संतोष साहू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस के आश्वासन और सकारात्मक पहल के बाद ग्रामीणों ने शाम करीब चार बजे सड़क जाम समाप्त कर दी. करीब डेढ़ घंटे तक जाम के कारण एनएच-75 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम समाप्त होने के बाद यातायात सामान्य हुआ. इधर, शाम को लहना मुक्तिधाम में रोहित मिर्धा का अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

ग्रामीणों ने 12 अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को सौंपेB

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola