ट्रैक्टर से टकराई कार, छह लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

ओरमांझी एक्सप्रेसवे कोरंजा टोली गुड्डू के पास हुई सड़क दुर्घटना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ओरमांझी.

ओरमांझी पालू-गोला, बोकारो-धनबाद एक्सप्रेसवे मार्ग में गुड्डू कोरंजा टोली के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गये. भारत माला परियोजना पालू-गोला पथ में पूर्वाह्न 11 बजे ओडिशा से नेपाल जा रही कार ओडी 02 बीएल -9415 व ट्रैक्टर जेएच 01 इवाई 2559 के बीच टक्कर हो गयी. जिसमें कार के चालक सहित पांच लोग व ट्रैक्टर के चालक सोनू कुमार महतो घायल हो गये. सूचना मिलने पर पुलिस ने कार पर सवार पांच लोग व ट्रैक्टर के चालक को गुड्डू चौक के समीप निजी ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया. कार पर सवार पांचों घायल शिकुण प्रधान (33), अजय कुमार प्रधान (37), तपन कुमार पोद्दार (46), नारंग मेहरा (36), विजय कुमार सेठी (43) ओडिशा के रहनेवाले हैं. घायलों में शिकुण प्रधान व अजय कुमार प्रधान का हाथ टूट गया है. बाकी लोगों को भी गंभीर चोटें लगी है. सभी कार सवार नेपाल घूमने जा रहे थे. दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कोरंजा टोली गुड्डू के पास उक्त मार्ग में जल्द-से-जल्द अंडरपास बनाने की मांग की है.

ओरमांझी एक्सप्रेसवे कोरंजा टोली गुड्डू के पास हुई सड़क दुर्घटना

ओडिशा से नेपाल जा रहे पांच दोस्त व ट्रैक्टर का चालक घायलB

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola