ePaper

रांची : घटना के दूसरे दिन भी नाबालिग बेटे से मिलने नहीं पहुंची मां, बेटा को भेजा गया रिमांड होम

Updated at : 11 Jan 2019 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : घटना के दूसरे दिन भी नाबालिग बेटे से मिलने नहीं पहुंची मां, बेटा को भेजा गया रिमांड होम

रांची : खलारी में सीसीएल में कॉन्ट्रैक्ट पर माइनिंग इंजीनियर के रूप में काम करने वाले रंजन एक्का की हत्या के आरोप में गिरफ्तार नाबालिग छात्र को गुरुवार को जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने न्यायिक हिरासत में रिमांड होम भेज दिया. रंजन एक्का की हत्या के बाद से फरार नाबालिग की मां हत्याकांड के दूसरे […]

विज्ञापन
रांची : खलारी में सीसीएल में कॉन्ट्रैक्ट पर माइनिंग इंजीनियर के रूप में काम करने वाले रंजन एक्का की हत्या के आरोप में गिरफ्तार नाबालिग छात्र को गुरुवार को जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने न्यायिक हिरासत में रिमांड होम भेज दिया. रंजन एक्का की हत्या के बाद से फरार नाबालिग की मां हत्याकांड के दूसरे दिन भी अपने बेटे से नहीं मिलने आयी. पुलिस ने आरोपी नाबालिग की मां को तलाशने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस के अनुसार, आरंभिक जांच में हत्या में सिर्फ नाबालिग की संलिप्तता की बात सामने आयी है.
उसकी मां की संलिप्तता की बात सामने नहीं आयी है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात करीब 12.30 बजे नाबालिग ने रंजन एक्का को अपनी मां के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था. इसके बाद उसने कुदाल से रंजन एक्का की हत्या कर दी थी. उसने अपनी मां पर भी हमला किया था, लेकिन वह किसी तरह बच कर भाग निकली थी. हत्या के बाद नाबालिग ने रंजन एक्का के शव को सेटेलाइट कॉलोनी की बाउंड्री के समीप फेंक दिया था. पुलिस ने बुधवार को शव बरामद किया था.
रांची : टाटीसिलवे थाना की पुलिस ने टाटीसिलवे पंचायत समिति भवन में दो नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक नाबालिग समेत दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में नाबालिग व एक अन्य गिरफ्तार युवक मनीष ने घटना में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की है.
उल्लेखनीय है कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग दो जनवरी को लापता हो गयी थी. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली.
इस बीच परिजनों को यह जानकारी मिली कि वह गांव की एक लड़की के साथ निकली है. इसके बाद मामले में नाबालिग की मां की शिकायत पर सात जनवरी को मानव तस्करी के लिए नाबालिग के अपहरण के आरोप में जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस ने बुधवार को दोनों को बरामद कर लिया. इस दौरान दोनों ने अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी पुलिस को दी.
दोनों ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्हें सात दिनों तक टाटीसिलवे में बंधक बना कर रखा गया था, जहां दोनों के साथ दुष्कर्म किया गया.
एक नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि एक नाबालिग लड़के ने उसे पिकनिक मनाने के लिए टाटीसिलवे बुलाया था. उस लड़के को मैं पहले से जानती थी. उसके बुलाने पर ही वह 13 वर्षीय दूसरी नाबालिग को साथ लेकर गयी थी. उसने यह भी बताया कि उस नाबालिग लड़के के बुलाने पर ही मनीष नामक 19 वर्षीय दूसरा युवक वहां आया था. इसके बाद दोनों आरोपियों ने अलग-अलग दोनों नाबालिग से रेप किया.
जब घटना की जानकारी एसएसपी और ग्रामीण को मिली, तब पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. मामले में दोनों पीड़िता का बयान महिला थाना की पुलिस ने लिया. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई की जिम्मेदारी टाटीसिलवे थाना प्रभारी अवधेश कुमार को सौंपी. उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola