इंडिगो की बेंगलुरु फ्लाइट हुई रद्द, यात्रियों ने कर दिया हंगामा, कहा - एसएमएस से क्यों नहीं दी गयी जानकारी
Updated at : 02 Dec 2018 1:18 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस कंपनी की लापरवाही के कारण शनिवार को यात्रियों को काफी परेशानी हुई. बिना सूचना दिये रांची से बेंगलुरु जाने वाला इंडिगो का विमान (6ई-108) रद्द कर दिया गया. रात 10़ 10 बजे इस विमान को उड़ान भरना था. यात्री को इसकी सूचना तब मिली, जब वे एयरपोर्ट पर […]
विज्ञापन
रांची : रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस कंपनी की लापरवाही के कारण शनिवार को यात्रियों को काफी परेशानी हुई. बिना सूचना दिये रांची से बेंगलुरु जाने वाला इंडिगो का विमान (6ई-108) रद्द कर दिया गया. रात 10़ 10 बजे इस विमान को उड़ान भरना था. यात्री को इसकी सूचना तब मिली, जब वे एयरपोर्ट पर पहुंचे.
इस पर यात्रियों ने इंडिगो के काउंटर के समक्ष हंगामा किया. उनका कहना था कि जब फ्लाइट को रद्द करना था, तो इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से उन्हें मिलनी चाहिए थी. वहीं, इंडिगो एयरलाइंस के रिजवान ने बताया कि फ्लाइट को एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक रद्द किया गया है. इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई है. रविवार को सुबह उड़ाने भरने वाले विमान से यात्रियों को भेजा जायेगा.
इंडिगो के विमान में आयी खराबी, विलंब से उड़ा
रांची. इंडिगो के दिल्ली-रांची-पटना विमान में शनिवार को खराबी आ गयी. उक्त विमान दिल्ली से अपने निर्धारित समय शाम 5.10 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड किया. इसके बाद अभियंताओं ने विमान की जांच की. जांच के क्रम में पता चला कि विमान के अगले टायर के पास नोज ह्वील में खराबी है.
इसके बाद कोलकाता से आने वाली फ्लाइट से अभियंता रांची पहुंचे और विमान में आयी खराबी को रात 8.00 बजे दुरुस्त किया. इसके बाद विमान रांची से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरा. इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली व पटना जाने वाले यात्रियों को विभिन्न एयरलाइंस के विमान से भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




