रांची : समय सीमा के अंदर काम पूरा करने का दिया निर्देश

Updated at : 23 Nov 2018 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : समय सीमा के अंदर काम पूरा करने का दिया निर्देश

रांची : अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह के नेतृत्व में इंजीनियरों की टीम गुरुवार को हजारीबाग पहुंची. टीम ने वहां पथ प्रमंडल की विभिन्न योजनाअों का निरीक्षण किया. टीम ने एडीबी संपोषित योजना जमुआ-खड़गडीहा-चतरो-श्रवण पथ की भी स्थिति देखी. इस सड़क की लंबाई करीब 45 किमी है. 170 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया […]

विज्ञापन
रांची : अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह के नेतृत्व में इंजीनियरों की टीम गुरुवार को हजारीबाग पहुंची. टीम ने वहां पथ प्रमंडल की विभिन्न योजनाअों का निरीक्षण किया. टीम ने एडीबी संपोषित योजना जमुआ-खड़गडीहा-चतरो-श्रवण पथ की भी स्थिति देखी. इस सड़क की लंबाई करीब 45 किमी है.
170 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है. अभियंता प्रमुख ने पाया कि इसकी भौतिक प्रगति अभी 50 फीसदी है, जबकि 14 सितंबर 2019 को इसका काम खत्म करना है. एजेंसी को समय सीमा के अंदर काम समाप्त करने का निर्देश दिया गया.
टीम ने हजारीबाग के कार्यपालक अभियंता से 20 फीट से अधिक चौड़ाई वाली सड़कों की सूची मांगी, ताकि इसका निर्माण पथ निर्णाण विभाग से कराया जा सके.
हजारीबाग के गुरु गोविंद पथ, हेमिल्टन चौक से सरकार चौक व मटवारी एनएच 100 से मटवारी कुम्हारटोली तक की सड़क की सूची टीम को सौंपी गयी. इन सड़कों को बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. वहीं नंदा चौक से हुरहुरु पथ का भी निरीक्षण किया गया. सारी योजनाओं के निरीक्षण के बाद योजनाअों की गुणवत्ता दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. वहीं वहां स्थित प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola