अलग-अलग हादसे में एक की मौत व तीन घायल
Author Kalicharan sahu
Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के कुबा निवासी मोरा सिंह (60) की मौत हो गयी और उनके पुत्र सतीश सिंह घायल हो गये.
विज्ञापन
बुढ़मू.
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के कुबा निवासी मोरा सिंह (60) की मौत हो गयी और उनके पुत्र सतीश सिंह घायल हो गये. वहीं दूसरी दुर्घटना में बुढ़मू थाना क्षेत्र के बनगांवा निवासी सुकरा भगत और बर्नवाल उरांव घायल हो गये. जानकारी के अनुसार मोरा सिंह और सतीश सिंह कुबा से रांची मोटरसाइकिल से आ रहे थे. इसी दौरान सिदरौल गांव के पास सवारी गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गये. सूचना पाकर बुढ़मू पुलिस पहुंची. वाहन को जब्त कर दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स ले जाने के दौरान ही रास्ते में मोरा सिंह की मौत हो गयी. वहीं दूसरी ओर बुढ़मू-मांडर मुख्य पथ में केनरा बैंक के सामने दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में सुकरा भगत और वर्नवाल उरांव घायल हो गये. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन