शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के जश्न के बीच पुरुलिया में भाजपा बूथ अध्यक्ष की मिली लाश, मचा हड़कंप

Published by :Mithilesh Jha
Published at :09 May 2026 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
BJP Booth President Habulal Gope Dead Purulia West Bengal Crime News Suvendu Adhikari Oath Day

भाजपा का झंडा थामे हाबूलाल गोप.

BJP Booth President Dead Purulia: बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह के दिन पुरुलिया में भाजपा बूथ अध्यक्ष हाबूलाल गोप का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. भाजपा ने टीएमसी पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

BJP Booth President Dead Purulia: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के ऐतिहासिक दिन पुरुलिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. इससे पूरे जिले में सनसनी फैल गयी. जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कानाली गांव के पास शनिवार सुबह बूथ अध्यक्ष हाबूलाल गोप का शव मिला.

बेलड़ी गांव के रहने वाले थे हाबूलाल गोप

आड़सा थाने के बेलड़ी गांव निवासी हाबूलाल शुक्रवार रात शादी समारोह में जाने के लिए निकले थे. भाजपा नेताओं का आरोप है कि तृणमूल के गुंडों ने ही बाबूलाल की हत्या की है. तृणमूल की ओर से अब तक इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

BJP Booth President Dead Purulia: पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

खबर मिलते ही पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए पुरुलिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है. परिवार तथा भाजपा के ओर से दावा किया गया है मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं.

इसे भी पढ़ें

शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग, नवीन मिश्रा ने लगाये गंभीर आरोप

कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी हत्या से दहल गया बंगाल, कभी बनना चाहते थे संन्यासी

बंगाल चुनाव और ‘खूनी’ विरासत : 20 साल से हर इलेक्शन में बहा लहू, डराने वाले हैं राजनीतिक हिंसा के ये आंकड़े

बंगाल में भाजपा राज, ब्रिगेड में शुभेंदु अधिकारी की शपथ के गवाह बने पीएम मोदी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम

शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट में दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल डिप्टी चीफ मिनिस्टर! बंगाल में संभावित मंत्रियों की लिस्ट वायरल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola