शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग, नवीन मिश्रा ने लगाये गंभीर आरोप

Suvendu Adhikari PA Murder: शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद भाजपा नेता नवीन मिश्रा ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है. उन्होंने राज्यपाल से ममता सरकार को बर्खास्त करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में भड़की राजनीतिक हिंसा बढ़ती ही जा रही है. उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी के आप्त सचिव (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद भाजपा ने सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर हमला बोल दिया है.

चंद्रनाथ की हत्या सोची-समझी बड़ी साजिश : भाजपा

भाजपा नेता नवीन मिश्रा ने न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) से बातचीत में दावा किया कि यह कोई सामान्य अपराध नहीं, बल्कि एक सोची-समझी बड़ी साजिश है. उन्होंने बंगाल की निवर्तमान चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए बंगाल में ‘जंगलराज’ का आरोप लगाया है.

पहले से था शक, राजीव कुमार की भूमिका संदिग्ध : नवीन

भाजपा नेता नवीन मिश्रा ने इस वारदात के बाद कई गंभीर और चौंकाने वाले दावे किये हैं. मिश्रा ने कहा- हमें पहले से इसका अंदेशा था. पिछले तीन दिनों से मैं लगातार कह रहा था कि चुनाव परिणामों के बाद कई जगहों पर तोड़फोड़ और हिंसा की साजिश रची जा रही है. यह हत्या ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में कत्लेआम-बमबाजी : शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, हावड़ा में बम बरसे, कमरहट्टी में BJP कार्यकर्ता के घर तांडव

राजीव कुमार पर सवाल और बॉर्डर कनेक्शन

उन्होंने इस मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी और अब राज्यसभा सांसद राजीव कुमार की भूमिका पर भी संदेह जताया है. नवीन मिश्रा ने डीजीपी और एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) से अपील की है कि इस बड़ी साजिश की गहराई से जांच की जाये. मिश्रा ने कहा कि जिस इलाके में चंद्रनाथ की हत्या हुई है, वह बांग्लादेश सीमा के बिल्कुल पास है. इसमें कई बड़े चेहरों की मिलीभगत का अंदेशा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता बनर्जी हो चुकी हैं मानसिक रूप से अस्थिर : मिश्रा

नवीन मिश्रा ने निवर्तमान मुख्यमंत्री पर निजी हमला करते हुए आरोप लगाया कि ममता बनर्जी मानसिक रूप से अस्थिर हो गयी हैं. वे किसी के साथ कुछ भी कर सकती हैं. यह हत्या पूरी तरह से प्रतिशोध (Revenge) की भावना से की गयी है. उन्होंने कहा कि मृतक चंद्रनाथ रथ कोई राजनेता नहीं थे. उन्होंने कभी कोई सार्वजनिक भाषण नहीं दिया, न ही उनका कोई राजनीतिक कद था.

इसे भी पढ़ें : प्रणाम बंगाल! अंगार से निकलेगा उन्नत पश्चिम बंगाल, शुभेंदु अधिकारी ने फेसबुक पर लिखा भावुक पोस्ट

ममता बनर्जी को बरखास्त कर गिरफ्तार करने की मांग

भाजपा नेता ने मांग की है कि ममता बनर्जी को तुरंत पद से बरखास्त किया जाये और उन्हें अभिषेक बनर्जी के साथ गिरफ्तार किया जाये. उन्होंने आशंका जतायी कि अगर ये दोनों बाहर रहे, तो अगले 2 दिनों में पूरे बंगाल में हत्याओं का दौर शुरू हो सकता है.

इसे भी पढ़ें : इस्तीफा नहीं दूंगी, चाहे राष्ट्रपति शासन लगा दो, हार के बाद ममता बनर्जी का रौद्र रूप, कहा- सुप्रीम कोर्ट से इंटरनेशनल कोर्ट तक जायेगी TMC

Suvendu Adhikari PA Murder: जांच के लिए अधिकार प्राप्त समिति की मांग

भाजपा ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की है. मिश्रा ने मांग की है कि पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज को तुरंत कब्जे में लिया जाये, ताकि सबूतों से छेड़छाड़ न हो सके. मामले की तह तक जाने के लिए एक अधिकार प्राप्त समिति (Empowered Committee) गठित करने की भी मांग की है.

चंद्रनाथ की हत्या के बाद मध्यमग्राम में तनाव

नवीन मिश्रा ने कहा है कि बंगाल की जनता ने भाजपा को जो जनादेश दिया है, वह इसी ‘जंगलराज’ को खत्म करने के लिए है. उन्होंने चेतावनी दी कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस साजिश के पीछे छिपे बड़े मगरमच्छों के नाम सामने आयेंगे. फिलहाल इस घटना के बाद पूरे उत्तर 24 परगना और मध्यमग्राम इलाके में तनाव व्याप्त है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच

बंगाल में ममता बनर्जी के खास अफसरों पर गिरी गाज, रिटायर नौकरशाहों की दफ्तरों में एंट्री बैन, मुख्य सचिव का सख्त फरमान

ममता बनर्जी की जिद पर भड़के जेठमलानी, कहा- इस्तीफा न दें, तो धक्के मारकर निकालें, वह अब ऑफिस में घुसपैठिया

बंगाल का अगला बॉस कौन? शुभेंदु अधिकारी को शमिक, सुकांत और स्वपन दासगुप्ता दे रहे टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >