शुभेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में शामिल हुए अर्जुन मुंडा

Updated:
विज्ञापन
arjun munda

समारोह में शामिल हुए अर्जुन मुंडा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. इस बारे में अर्जुन मुंडा ने जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की. 

एक्स पर किया पोस्ट 

अर्जुन मुंडा ने सोशल साइट X पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उस गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक संघर्ष किया, अनगिनत कठिनाइयां झेली और अपने समर्पण व बलिदान से जनविश्वास की एक नई नींव रखी. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आगे लिखा है कि अब पश्चिम बंगाल में भय और तुष्टिकरण नहीं, बल्कि अवसर, सुरक्षा, सम्मान और विकास का नया युग प्रारंभ होगा. भारतीय जनता पार्टी की यह सरकार प्रदेश के हर वर्ग  युवा, किसान, महिला, श्रमिक और गरीब  के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी. 

इसे भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बोले प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला – संवाद का तरीका ही निर्णायक

इसे भी पढ़ें: पलामू में अपराधियों के हौसले बुलंद: रेहला में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola