छपरा व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत में सुलह के लिये पहुंचे फरियादी

Updated:
विज्ञापन

Chhapra News: छपरा व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत में सुलह के लिये पहुंचे फरियादी

Chhapra News: छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय स्तर के निर्देश पर लोक अदालत का आयोजन किया गया. यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर किया गया.

विज्ञापन

Chhapra News: छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय स्तर के निर्देश पर लोक अदालत का आयोजन किया गया. यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर किया गया.

19 बेंचों पर मामलों का निपटारा

लोक अदालत में कुल 19 बेंचों का गठन किया गया है, जहां विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई और आपसी सुलह के जरिए निपटारा किया जा रहा है. इसमें सुलहनीय फौजदारी मामले, दीवानी विवाद, मोटर दुर्घटना क्लेम, पारिवारिक विवाद, बैंक लोन से जुड़े मामले समेत अन्य प्रकरण शामिल हैं.

बिजली, पानी और बीएसएनएल से जुड़े मामलों की भी सुनवाई

लोक अदालत में आम लोगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई हो रही है. इसमें बिजली, पानी और BSNL से संबंधित विवादों का भी समाधान किया जा रहा है, जिससे फरियादियों को त्वरित राहत मिल सके.

सोनपुर व रेलवे कोर्ट में भी बनी बेंच

सिर्फ छपरा व्यवहार न्यायालय ही नहीं, बल्कि सोनपुर अनुमंडलीय न्यायालय और रेलवे कोर्ट में भी अलग-अलग बेंचों का गठन कर मामलों की सुनवाई की जा रही है.

सुलह के लिए पहुंचे फरियादी

लोक अदालत में बड़ी संख्या में फरियादी अपने मामलों के त्वरित निपटारे और आपसी सुलह के लिए पहुंचे. अधिकारियों की निगरानी में मामलों का समाधान किया जा रहा है.

ALSO READ: आईआईटी पटना कैंपस में करंट से छात्र की मौत

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन