‘बिहार पुलिस सिपाही भर्ती’ अभ्यर्थियों के लिए सीवान-सारण से हाजीपुर तक चलेंगी दो ‘स्पेशल ट्रेन’, जानें पूरी समय सारणी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

BIHAR POLICE EXAM 2026 : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने सीवान से हाजीपुर के बीच दो अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. ये ट्रेनें 17, 24 और 28 जून 2026 को चलाई जाएंगी.

विज्ञापन
BIHAR POLICE EXAM 2026 : (अमर नाथ शर्मा) बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने सीवान से हाजीपुर के बीच दो अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. ये ट्रेनें 17, 24 और 28 जून 2026 को चलाई जाएंगी.

दोपहर 2 बजे खुलेगी पहली विशेष ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, 05106 सीवान-हाजीपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी निर्धारित तिथियों पर सीवान से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन दरौंदा, एकमा, छपरा, दिघवारा, परमानंदपुर और सोनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 5:15 बजे हाजीपुर पहुंचेगी.

शाम 6:30 बजे रवाना होगी दूसरी स्पेशल ट्रेन

वहीं 05112 सीवान-हाजीपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी सीवान से शाम 6:30 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन भी दरौंदा, एकमा, छपरा, दिघवारा, परमानंदपुर और सोनपुर स्टेशनों पर ठहराव के बाद रात 9:45 बजे हाजीपुर पहुंचेगी.

सभी कोच होंगे अनारक्षित

रेल प्रशासन ने बताया कि दोनों विशेष ट्रेनों के सभी डिब्बे अनारक्षित श्रेणी के होंगे. इससे बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को बिना किसी परेशानी के परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी.

रेलवे ने समय पर स्टेशन पहुंचने की दी सलाह

रेलवे अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचें और यात्रा संबंधी आवश्यक तैयारियां पूरी रखें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

सीवान, छपरा और आसपास के छात्रों को मिलेगा फायदा

सिपाही भर्ती परीक्षा को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों के संचालन से सीवान, छपरा, दिघवारा, सोनपुर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है. इससे परीक्षा के दिनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी.

ट्रेनों का समय एक नजर में

ट्रेन संख्यामार्गप्रस्थान समयआगमन समय
05106सीवान-हाजीपुर परीक्षा स्पेशलदोपहर 2:00 बजेशाम 5:15 बजे
05112सीवान-हाजीपुर परीक्षा स्पेशलशाम 6:30 बजेरात 9:45 बजे
विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन