बिहार में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का 19 जून को आगमन, छपरा जंक्शन को दुल्हन की तरह सजाया गया
सांकेतिक तस्वीर
Rail Minister Ashwini Vaishnaw : सारण जिला में 19 जून को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रस्तावित आगमन को लेकर छपरा जंक्शन पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. स्टेशन परिसर में रंगरोगन, साफ-सफाई और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है.
Rail Minister Ashwini Vaishnaw : (हरि प्रकाश मिश्रा) सारण जिला में 19 जून को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रस्तावित आगमन को लेकर छपरा जंक्शन पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. स्टेशन परिसर में रंगरोगन, साफ-सफाई और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने-अपने जिम्मेदार कार्यो को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं.
स्टेशन को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने की कवायद
रेल मंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जंक्शन पर लगे होर्डिंग बोर्डों की रंगाई-पुताई की जा रही है, जबकि यात्रियों के बैठने के लिए लगाए गए बेंच और सीटों को भी नए सिरे से रंगा जा रहा है.
सीढ़ियों, कार्यालयों और प्लेटफॉर्म की हो रही विशेष सफाई
स्टेशन की सीढ़ियों, कार्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी सफाई और मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है. प्लेटफॉर्म पर लगे पंखों की धुलाई और सफाई की जा रही है ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.
ट्रैक से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक सफाई अभियान
रेलवे प्रशासन ने साफ-सफाई के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है. ये टीमें रेलवे ट्रैक, प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया और सर्कुलेटिंग एरिया तक लगातार सफाई अभियान चला रही हैं. स्टेशन परिसर में कहीं भी गंदगी न दिखाई दे, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है.
यातायात व्यवस्था को भी किया जा रहा दुरुस्त
सर्कुलेटिंग एरिया में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए चार पहिया और तीन पहिया वाहनों को निर्धारित स्टैंड में ही खड़ा करने का निर्देश दिया गया है. वहीं अनाधिकृत वेंडरों को प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर से हटाया गया है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
स्टेशन अधीक्षक खुद कर रहे तैयारियों की निगरानी
रेल मंत्री के आगमन को लेकर सभी संबंधित अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद हैं. स्टेशन अधीक्षक राजन कुमार स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और समय-समय पर निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










