सारण के मकेर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता, युवक व परिजनों पर अपहरण का आरोप
सारण के मकेर थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है. पिता ने एक युवक और उसके परिजनों पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए अपहरण की आशंका जताई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Kidnapping Allegation: मकेर थाना क्षेत्र के ठहरा ठाकुरवाड़ी से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है. लड़की के पिता ने मकेर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर एक युवक और उसके परिजनों पर बहला-फुसलाकर बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है.
आवेदन में अर्जुन सहनी ने बताया है कि आठ अगस्त की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गये थे. सुबह उठने पर देखा कि उनकी पुत्री घर में नहीं है. इसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चला.
पिता ने गांव के ही सन्नी कुमार, पिता अरुण सिंह, निवासी हरणबाधा, थाना मकेर, जिला सारण तथा अरुण सिंह और उनकी पत्नी पर मिलकर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने आशंका जतायी है कि उक्त लोगों ने उनकी बेटी का अपहरण किया है.
पीड़ित पिता ने मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. आवेदन के आधार पर मकेर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










