बुढ़मू : ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Updated at : 04 Nov 2018 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
बुढ़मू : ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

बुढ़मू : हेंदेगिर नदी से बालू लाने जा रहे ट्रैक्टर के कोयजम जंगल में पलटने से चालक की मौत हो गयी. वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदरोल निवासी सुजीत कुमार मुंडा (18 वर्ष) शनिवार को ट्रैक्टर (जेएच01बीबी-4867) लेकर हेंदेगिर नदी से बालू का उठाव करने जा रहा था. […]

विज्ञापन
बुढ़मू : हेंदेगिर नदी से बालू लाने जा रहे ट्रैक्टर के कोयजम जंगल में पलटने से चालक की मौत हो गयी. वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदरोल निवासी सुजीत कुमार मुंडा (18 वर्ष) शनिवार को ट्रैक्टर (जेएच01बीबी-4867) लेकर हेंदेगिर नदी से बालू का उठाव करने जा रहा था. कोयजम जंगल में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. सुजीत मुंडा उसके नीचे दब गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं ट्रैक्टर पर बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सुजीत मुंडा के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला व पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा.
वहीं घायल को भी बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया. जानकारी के अनुसार उक्त ट्रैक्टर ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के मुरूमगड़ा निवासी महावीर उरांव के पास थी. सुजीत एक दिन पहले ही ट्रैक्टर को मुरूमगड़ा से लाया था. शनिवार को वह पहली बार बालू लाने जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola