रांची : जरमुंडी को अनुमंडल बनाने को लेकर सीएम को पत्र लिखा
Updated at : 01 Nov 2018 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : अनुमंडल बनाओ संघर्ष मोर्चा जरमुंडी की ओर से मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिख कर जरमुंडी को अनुमंडल बनाने का आग्रह किया गया है. इसमें कहा गया है कि अजादी के 70 वर्ष बीत गये. इस दौरान राज्य में जिलों व अनुमंडलों की संख्या बढ़ी, लेकिन इससे जरमुंडी अछूता रहा. वर्ष 1885 में […]
विज्ञापन
रांची : अनुमंडल बनाओ संघर्ष मोर्चा जरमुंडी की ओर से मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिख कर जरमुंडी को अनुमंडल बनाने का आग्रह किया गया है. इसमें कहा गया है कि अजादी के 70 वर्ष बीत गये. इस दौरान राज्य में जिलों व अनुमंडलों की संख्या बढ़ी, लेकिन इससे जरमुंडी अछूता रहा. वर्ष 1885 में दुमका जिला बना था. 1957 में जरमुंडी प्रखंड बना था.
जरमुंडी में ही विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बासुकीनाथ है. पत्र में बासुकीनाथ स्थित तारा मंदिर को वर्षों पूर्व दान में मिली जमीन को मफियाओं से बचाने एवं जीर्णोद्धार कराने का भी आग्रह किया गया है. संस्था के अध्यक्ष रविकांत मिश्रा मुन्ना ने कहा कि राज्य गठन के समय जिलों की संख्या 18 थी, जो बढ़ कर 24 हो गयी है, लेकिन अब तक जरमुंडी को अनुमंडल नहीं बनाया गया है. पत्र में नरेश पंडा, उमेश पंडा, राधेश्याम पत्रलेख, योगेंद्र प्रसाद, जय शंकर गुप्ता, डब्लू पंडा, पप्पू पंडा, विकास गुरु, कमलेश झा, कैलाश मिश्र, प्रेम शंकर झा, मुन्ना दुबे समेत दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षर किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




