हाजीपुर में युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर
Hajipur News : हाजीपुर में किराएदार युवक की मौत से हड़कंप, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव.
हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Hajipur News : नगर थाना क्षेत्र के जढुआ ओपी अंतर्गत संत कबीर नगर में किराए के मकान में एक युवक का फंदे से लटका हुआ शव मिलने से शुक्रवार रात सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जाड़ो रहीमपुर गांव निवासी राजकुमार सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है. अमित पिछले 8 वर्षों से संत कबीर नगर में किराए का कमरा लेकर रहता था और टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था. मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार रात टेंपो चलाने के बाद अमित अपने कमरे में था. रात 10 बजे पत्नी ने कमरा खोला तो अंदर से दरवाजा बंद था.
पत्नी ने खिड़की से देखा तो फंदे से लटका था पति, इलाके में मची सनसनी
खिड़की से झांककर देखा तो अमित फंदे से लटका था. शोर मचाने पर मकान मालिक और स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया. सूचना मिलते ही जढुआ ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया. अमित अपने भाइयों में अकेला था. उसके तीन बेटियां और एक बेटा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्थानीय थाने कि पुलिस ने बताया कि फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.
Also Read : महुआ बाजार में बढ़ते जाम के खिलाफ मानवाधिकार संगठन ने उठाई आवाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










