कौन हैं अशरफ अंसारी, जिन पर चिराग पासवान ने जताया भरोसा, बनाया MLC उम्मीदवार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Jun 2026 5:22 PM

विज्ञापन

चिराग पासवान के साथ अशरफ अंसारी

Ashraf Ansari: चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी इकलौती सीट पर कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाया है. आइये इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Ashraf Ansari: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. शुक्रवार को जदयू और बीजेपी ने उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम भोजपुरी गायक पवन सिंह का था. इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने हिस्से की सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी ने अपने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी को विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है.

केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड ने लगाई मुहर

पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने उम्मीदवार के नाम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर पार्टी के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई. सभी राजनीतिक और संगठनात्मक पहलुओं पर विचार करने के बाद अशरफ अंसारी के नाम पर सहमति बनी और उन्हें आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया.

विधान परिषद चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को एक सीट मिली है. इसी सीट के लिए पार्टी ने अशरफ अंसारी को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है.

अशरफ अंसारी पर क्यों जताया भरोसा

अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने संगठन के प्रति समर्पित और अनुभवी चेहरे को आगे बढ़ाया है. साथ ही यह फैसला सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखकर भी लिया गया माना जा रहा है.

चर्चा है कि पार्टी मुस्लिम समाज के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने और नए राजनीतिक संदेश देने की रणनीति पर काम कर रही है. अशरफ अंसारी की साफ-सुथरी और संतुलित छवि को भी उनके चयन की अहम वजह माना जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कौन हैं अशरफ अंसारी

अशरफ अंसारी को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख नेताओं में गिना जाता है. वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और चिराग पासवान के करीबी नेताओं में उनकी पहचान है. संगठनात्मक कामकाज में उनकी सक्रिय भूमिका रही है.

पार्टी ने 2025 में उन्हें कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी. संगठन के भीतर उनकी मजबूत पकड़ और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए अब उन्हें विधान परिषद चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

चुनाव के बारे में जानिए

बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने लास्ट डेट 8 जून है. चिराग पासवान की पार्टी के इस नए ऐलान के बाद एनडीए गठबंधन ने अब तक अपने कुल 9 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतार दिया है. एनडीए के ये सभी 9 उम्मीदवार नामांकन के आखिरी दिन यानी 8 जून को एक साथ अपना पर्चा भरेंगे. इस दौरान बीजेपी, जेडीयू और लोजपा (रामविलास) के कई शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं. इस चुनाव के लिए 18 जून को वोट डाले जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: चक्रव्यूह में दीपक प्रकाश, निशाने पर उपेंद्र, चिराग ने खोले पत्ते, अब सबकी नजर राजद पर

7 जून से 11 जून तक बिहार के इन जिलों में जारी रहेगा आंधी-तूफान और बारिश का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन