ePaper

रांची : संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्‍कूल में विद्यालय कैबिनेट का गठन, बच्‍चों को सौंपी गयी कई जिम्‍मेदारियां

Updated at : 31 Oct 2018 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
रांची : संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्‍कूल में विद्यालय कैबिनेट का गठन, बच्‍चों को सौंपी गयी कई जिम्‍मेदारियां

रांची : मोराबादी स्थित संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्‍कूल में बुधवार को विद्यालय कैबिनेट का गठन किया गया. जिसमें विद्यालय के बच्‍चों की कई जिम्‍मेदारियां सौंपी गयी. चुनाव तीन चरणों में हुए प्रशिक्षण के बाद किया गया. मई, जुलाई और सितंबर महीने में चुने गये बच्‍चों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था, जिसमें […]

विज्ञापन

रांची : मोराबादी स्थित संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्‍कूल में बुधवार को विद्यालय कैबिनेट का गठन किया गया. जिसमें विद्यालय के बच्‍चों की कई जिम्‍मेदारियां सौंपी गयी. चुनाव तीन चरणों में हुए प्रशिक्षण के बाद किया गया.

मई, जुलाई और सितंबर महीने में चुने गये बच्‍चों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था, जिसमें उन्‍हें नेतृत्‍व क्षमता, कर्तव्‍य और जिम्‍मेदारियों के बारे में बताया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जो बच्‍चे खरे उतरे उन्‍हें कैबिनेट में चुना गया. चुने गये बच्‍चों को शपथ दिलायी गयी और उन्‍हें सम्‍मानित और मनोनित किया गया.

इस मौके पर प्राचार्य सुषमा केरकेट्टा ने उन्‍हें इमानदारी के साथ निष्‍ठावान होकर अपने कर्तव्यों व जिम्‍मेदारियों को पूरा करने का आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम का संचालन मिस डेजी मुस्‍कान ने किया. मौके पर स्‍कूल की सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद थीं.

कैबिनेट में चुने गये बच्‍चे इस प्रकार हैं.

कैप्‍टन गर्ल्‍स – बालाकृति कुमारी.

कैप्‍टन ब्वॉय – रोहित कुमार.

प्रमुख – खुशी कुमारी और शोभा कुमारी.

उप प्रमुख – कृष्‍ण मोहन, आकाश कुमार, पलक कुमारी और आस्‍था कुमारी.

एकेडिमिक को-ऑडिनेटर – रोहित बाला, खुशी, शोभा, अंजली, अलीना, फरहीन, इप्सिता, काजल, आकाश एवं शिवानी.

को-कुलर एक्टिविटी कॉ-ऑडिनेटर – अलीना, फरहीन, शिवानी एवं काजल.

डिसिप्लिन इंचार्ज – शोभा, खुशी, कृष्‍ण एवं आकाश.

स्‍पोर्ट्स को-ऑडिनेटर – रेाहित उरांव, गोविंद, अफजल, आर्यन, समीक्षा, आस्‍था और पलक.

कैंपस ड्यूटी – रोहित, गोविंद और इप्सिता.

हाऊस कैप्‍टन – पलक और रोहित.

ब्‍लेज हाऊस – फरहीन और इप्सिता.

जेनियल हाऊस – शिवानी, कृष्‍ण, यूला, काजल और आकाश.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola