ePaper

झारखंड के किसानों का दल इजराइल दौरे पर, कम पानी में ज्यादा उपज की तकनीक सीखी

Updated at : 30 Oct 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के किसानों का दल इजराइल दौरे पर, कम पानी में ज्यादा उपज की तकनीक सीखी

रांची : झारखंड से इजराइल गये किसानों ने पहले दिन कम पानी में ज्यादा उपज वाली तकनीकी जानी. किसान और अधिकारियों का दल सोमवार को नेटाफिम के मुख्यालय मगल का दौरा किया. नेटाफिम के ग्लोबल हेड प्रोफेशनल सर्विस योशी ने नेटाफिम की गतिविधियों की जानकारी दी. कंपनी मुख्य रूप से सूक्ष्म सिंचाई योजना पर काम […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड से इजराइल गये किसानों ने पहले दिन कम पानी में ज्यादा उपज वाली तकनीकी जानी. किसान और अधिकारियों का दल सोमवार को नेटाफिम के मुख्यालय मगल का दौरा किया. नेटाफिम के ग्लोबल हेड प्रोफेशनल सर्विस योशी ने नेटाफिम की गतिविधियों की जानकारी दी.
कंपनी मुख्य रूप से सूक्ष्म सिंचाई योजना पर काम करती है. यह इस क्षेत्र में काम करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है. किसानों को बताया कि कर्नाटक में कंपनी इस सिस्टम का प्रयोग कर रही है. कर्नाटक सरकार वहां किसानों के साथ मिलकर काम कर रही है.
इस मौके पर किसानों ने झारखंड में सूक्ष्म सिंचाई से होनेवाली तकनीकी परेशानी की जानकारी ली. झारखंड की जमीन के हिसाब से इसके बेहतर प्रयोग के लिए बात की. नेटाफिम के अधिकारियों ने किसानों के हर सवाल के जवाब दिये. बिना मिट्टी के ड्रिप एरिगेशन से खेती की तकनीक की जानकारी भी किसानों को दी गयी.
झारखंड आने का मिला आश्वासन : नेटाफिम के अधिकारियों ने कहा कि झारखंड आकर काम करने में अच्छा लगेगा. वहां के किसानों की समस्या से रूबरू होने पर ज्यादा काम हो पायेगा. टीम लीडर दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने अधिकारियों से आग्रह किया कि झारखंड आकर तकनीकी का प्रयोग करें. इसके लिए झारखंड सरकार हर संभव सहयोग करेगी.
टीम के साथ गुमला उपायुक्त शशि रंजन, कृषि विभाग के विशेष सचिव प्रदीप हजारी, जैसमिन सीइओ आरपी सिंह, समेति निदेशक महालिंगा सिवा, रांची के जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा भी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola