रांची : बदहाल शिक्षा व्यवस्था के लिए जिम्मेदार कौन : सुदेश महतो

Updated at : 11 Oct 2018 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बदहाल शिक्षा व्यवस्था के लिए जिम्मेदार कौन : सुदेश महतो

रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था बेपटरी नजर आती है़ सरकार को बताना चाहिए कि इस हाल के लिए जिम्मेदार कौन है़ शिक्षा व्यवस्था में सुधार के नाम पर किये जा रहे प्रयोग से लोगों की परेशानी बढ़ी है़ मुख्यमंत्री ने कभी कहा था […]

विज्ञापन
रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था बेपटरी नजर आती है़ सरकार को बताना चाहिए कि इस हाल के लिए जिम्मेदार कौन है़
शिक्षा व्यवस्था में सुधार के नाम पर किये जा रहे प्रयोग से लोगों की परेशानी बढ़ी है़ मुख्यमंत्री ने कभी कहा था कि वे बोरा स्कूल में पढ़े हैं, इसलिए किसी स्कूल में बोरा नहीं रहने देंगे़ लेकिन बच्चों को अब भी बेंच–डेस्क का इंतजार है़ श्री महतो बुधवार को स्वराज स्वाभिमान यात्रा के नौवें दिन सिंदरी के हीरापुर में लोगों के साथ संवाद कर रहे थे़ उन्होंने देखा कि हीरापुर स्कूल के बच्चों को अब तक बेंच डेस्क नसीब नहीं हुआ है़
हकीकत जानने के लिए ग्रामीणों से संवाद करें : श्री महतो ने हीरापुर के गोसाईडीह, गायडेहरा, कंचनपुर, संग्रामडीह मोड़, जमडीहा, मंडरो, जगतपुर सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया़ स्कूली बच्चों और शिक्षकों से बात कर समस्याओं को जाना.
कहा कि शिक्षा मंत्री को शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए ग्रामीणों से संवाद करना चाहिए़ सरकार लाखों बच्चों के भविष्य को चौपट करने पर तुली है़ स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है़ शिक्षा की हालत में सुधार के नाम पर हजारों स्कूलों काे विलय कर दिया गया है़ क्या किसी आला अधिकारी ने गांवों में जाकर लोगों से इस फैसले पर कोई रायशुमारी की थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola