रांची : 10 व 11 सितंबर को प्राथमिक शिक्षक संघ मुख्य सचिव का करेगा घेराव
Updated at : 29 Aug 2018 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ रांची के तत्वावधान में 10-11 सितंबर को मुख्य सचिव का घेराव किया जायेगा. घेराव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक की गयी. साथ ही रांची जिले में चान्हो व मांडर प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष सलीम सहाय तिगा कर रहे थे. […]
विज्ञापन
रांची : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ रांची के तत्वावधान में 10-11 सितंबर को मुख्य सचिव का घेराव किया जायेगा. घेराव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक की गयी. साथ ही रांची जिले में चान्हो व मांडर प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया गया.
इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष सलीम सहाय तिगा कर रहे थे. कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार व जिला प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार शर्मा सहयोग कर रहे थे. शिक्षकों से घेराव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गयी. इस अवसर पर काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




