भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आठ व नौ को नयी दिल्ली में
Updated at : 28 Aug 2018 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति पर चर्चा की जायेगी रांची : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की बैठक आठ व नौ सितंबर को दिल्ली के एनडीएमसी सेंटर में होगी. इसमें आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति पर चर्चा की जायेगी. बैठक में कुछ अहम फैसले भी लिये जा सकते […]
विज्ञापन
आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति पर चर्चा की जायेगी
रांची : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की बैठक आठ व नौ सितंबर को दिल्ली के एनडीएमसी सेंटर में होगी. इसमें आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति पर चर्चा की जायेगी. बैठक में कुछ अहम फैसले भी लिये जा सकते हैं.
आठ सितंबर को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी. इसमें प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री समेत राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे.
नौ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे. झारखंड से मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत कार्यसमिति के अन्य सदस्य हिस्सा लेंगे. पहले यह बैठक 18 व 19 अगस्त को ही होने वाली थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन होने के कारण इस बैठक को स्थगित कर दिया गया. इससे पहले पिछले साल सितंबर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी.
वर्तमान कार्यसमिति की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि इस बैठक में 2019 में होनेवाले आम चुनावों की तैयारियों की रणनीति तय की जायेगी. इसके साथ ही उन तीन राज्यों की रणनीति पर भी चर्चा होगी, जहां विधानसभा चुनाव होने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




