साईं बाबा के वार्षिकोत्सव में उमड़े श्रद्धालु
Author Kalicharan sahu
Updated:
विज्ञापन
ठाकुरगांव स्थित श्री साईं मंदिर का 11वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को भक्ति भाव से संपन्न हो गया.
विज्ञापन
बुढ़मू.
ठाकुरगांव स्थित श्री साईं मंदिर का 11वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को भक्ति भाव से संपन्न हो गया. मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा क्षेत्र साईं बाबा के जयकारों से गूंज उठा. साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक और हवन किया गया. दोपहर में महाआरती की गयी. भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. सभी धार्मिक अनुष्ठान पंडित आचार्य विनोद पाठक व पंडित जटाशंकर तिवारी ने कराया. वहीं यजमान के रूप में मनोरमा पांडेय व दर्शा शिवम शामिल हुए. धार्मिक आयोजन में राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो आदित्य प्रसाद, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रवींद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस के अजय नाथ शाहदेव, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, सीओ सच्चिदानंद वर्मा, बीडीओ धीरज कुमार, जिप सदस्य मनोज वाजपेयी, थाना प्रभारी शुभम कुमार व थाना प्रभारी नवीन कुमार शर्मा आदि शामिल हुए. आयोजन को सफल बनाने में साईं सेवा ट्रस्ट के सचिव डॉ शिवकुमार तिवारी, अध्यक्ष मधुकर आनंद, नील लोहित, भगीरथ महतो, वैद्यनाथ ठाकुर, माधव, सुरेश ठाकुर, पवन ताम्रकार, अमरदीप लाहकर व ग्रामीणों ने सहयोग किया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन