बारिश व आंधी से पेड़ गिरे और घर के छप्पर उड़े

Updated:
विज्ञापन
बारिश व आंधी से पेड़ गिरे और घर के छप्पर उड़े

प्रखंड क्षेत्रों में गुरुवार की दोपहर में आयी आंधी व बारिश आयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेड़ो.

प्रखंड क्षेत्रों में गुरुवार की दोपहर में आयी आंधी व बारिश आयी. जिससे पांडेयपारा गांव के नवाटोली में सीताराम उरांव के घर के पास एक बड़ा करंज का पेड़ गिर गया. पेड़ के गिरने से बिजली के 11 हजार के तार क्षतिग्रस्त हो गये. जिससे बिजली बाधित हो गयी. ग्रामीणों ने पेड़ की डालियों को काट कर हटाया और आवागमन को सुगम बनाया. इधर रतनटोली गांव में आंधी से बिनोद साहू के घर का टिना का छप्पर उड़ गया. वहीं परमेश्वर उरांव के घर के सामने सड़क किनारे लगा पेड़ गिर गया. इधर ईटा गांव के सीताराम उरांव पिता चरवा उरांव के निर्माणाधीन मकान का एसबेस्टस आंधी में उड़ गया. इधर बैरटोली गांव में बेड़ो-ककरिया मुख्य सड़क पर शिवचरण मुंडा के घर के पास एक विशाल इमली का पेड़ गिर गया. जिसके बाद राहगिरों को खेत से होकर आना-जाना पड़ा. वाहनों को भी खेत से होकर आवागमन करना पड़ा. इधर टेंगरिया गांव में मकुंद महतो के घर के पास एक विशाल करंज का पेड़ गिर गया. पुराना प्रखंड कार्यालय स्थित शौचालय के पास पेड़ की डाली टूट कर गिर गयी. वहीं आंधी और बारिश से खेतों में लगी फसलों का भी काफी नुकसान हुआ है.

फोटो-1 तेज हवा में गिरे पेड़.

-2, घर का एस्बेस्टस उजड़े.B

विज्ञापन
Kedar Mahto Bero

लेखक के बारे में

By Kedar Mahto Bero

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola