राज्यसभा सांसद ने जैक बोर्ड के स्टेट टॉपर को दिये एक लाख रुपये
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
जैक मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर छात्र प्रेम कुमार साहू को राज्यसभा सांसद प्रो आदित्य प्रसाद साहू ने नेवरी स्थित उसके घर जाकर आगे की पढ़ाई के लिए एक लाख रुपये नकद देकर सम्मानित किया.
विज्ञापन
मेसरा.
जैक मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर छात्र प्रेम कुमार साहू को राज्यसभा सांसद प्रो आदित्य प्रसाद साहू ने नेवरी स्थित उसके घर जाकर आगे की पढ़ाई के लिए एक लाख रुपये नकद देकर सम्मानित किया. प्रेम प्रेमचंद हाई स्कूल मेसरा का छात्र था. उक्त छात्र के पिता अर्जुन साहू ने बीआइटी चौक स्थित एक राशन की दुकान में मोटिया का काम कर बेटे को पढ़ाया है. वर्तमान में वे एक महीना से ओरमांझी के एक पेट्रोल पंप में मजदूरी करते हैं. माता मंजू देवी घर में ही सिलाई का काम करती है. उक्त छात्र ने मैट्रिक में 498 नंबर (99.6 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बना था. मौके पर जिप सदस्य संजय कुमार महतो, नरेंद्र कुमार, मुखिया साधो उरांव, प्राचार्य उपेंद्र प्रसाद, प्राचार्य उमेश यादव, कमलेश राम, महानंद महतो, मदन महतो, राम लखन मेहता, राधा चरण सिंह, संदीप पाहन, बालमती देवी, कुलदीप पाहन, संदीप राम, रवि भगत आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










