रांची : जैक के स्थापना दिवस पर 2018 के साथ 2017 के टॉपरों को भी मिलेगा पुरस्कार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2018 8:29 AM

विज्ञापन

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल के स्थापना दिवस पर वर्ष 2017 व 2018 के टॉपर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. गत वर्ष झारखंड एकेडमिक काउंसिल का स्थापना दिवस नहीं मनाया गया था. दो सितंबर को झारखंड एकेडमिक काउंसिल का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. जैक ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है. वर्ष […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल के स्थापना दिवस पर वर्ष 2017 व 2018 के टॉपर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. गत वर्ष झारखंड एकेडमिक काउंसिल का स्थापना दिवस नहीं मनाया गया था. दो सितंबर को झारखंड एकेडमिक काउंसिल का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. जैक ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है.
वर्ष 2017 व 2018 के टॉपर विद्यार्थियों का नाम अगस्त के अंत तक जारी कर दिया जायेगा. वर्ष 2018 के टॉपर की लिस्ट तैयार कर ली गयी है. समारोह में मैट्रिक, इंटरमीडिएट, इंटरमीडिएट वोकेशनल, मदरसा और मध्यमा परीक्षा के टॉपर पुरस्कृत किये जायेंगे.
टॉपर विद्यार्थियों को नकद राशि के साथ-साथ मेडल व प्रमाण पत्र दिये जायेंगे. राज्य में पहला स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 21,000 रुपये व स्वर्ण पदक, सकेंड टॉपर को 15,000 व रजत पदक एवं व तृतीय टॉपर को 10,000 रुपये व कांस्य पदक दिया जायेगा. अनुसूचित जाति एवं जनजाति, दृष्टि बाधित मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जायेगा. 2001 से सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. वर्ष 2016 में पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की गयी थी.
बेस्ट स्कूल-कॉलेज को मिलेंगे 25 हजार : स्थापना दिवस पर वर्ष 2017 व 2018 के बेस्ट स्कूल-कॉलेज को पुरस्कृत किया जायेगा. स्कूल-कॉलेज का चयन मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट के आधार पर किया जायेगा. बेस्ट स्कूल-कॉलेज के प्राचार्य को 25 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिये जायेंगे. बेस्ट स्कूल-कॉलेज के नाम की घोषणा मैट्रिक व इंटरमीडिएट के टॉपर के साथ की जायेगी.
बेहतर रिजल्ट वाले जिले को मिलेगा पुरस्कार
झारखंड एकेडमिक काउंसिल के स्थापना दिवस पर टॉपर विद्यार्थी, बेस्ट स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ बेहतर रिजल्ट वाले जिले को भी पुरस्कृत किया जायेगा. मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट के लिए अलग-अलग जिलों को पुरस्कृत किया जायेगा. बेहतर रिजल्ट के लिए संबंधित जिले के उपायुक्त व जिला शिक्षा पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जायेगा.
सत्र 2018-19 का एकेडमिक कैलेंडर भी होगा जारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल के स्थापना दिवस पर एकेडमिक कैलेंडर भी जारी किया जाता है. जैक ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 का एकेडमिक कैलेंडर जारी नहीं किया है. स्थापना दिवस पर एकेडमिक कैलेंडर भी जारी करने की तैयारी की जा रही है.
ऑनलाइन जारी होगी टॉपरों की कॉपी
टॉपर की लिस्ट जारी होने के बाद जैक के स्थापना दिवस पर मैट्रिक व इंटरमीडिएट के टॉप थ्री परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिका भी जारी की जायेगी. उत्तरपुस्तिका जैक की वेबसाइट पर जारी की जायेगी. उल्लेखनीय है कि गत वर्ष स्थापना दिवस समारोह नहीं होने के कारण वर्ष 2017 के टॉपर की भी उत्तरपुस्तिका जारी नहीं की गयी थी. स्थापना दिवस पर गत वर्ष के टॉपर की उत्तरपुस्तिका भी जारी की जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola