रांची : मेडिकल कॉलेज की जमीन के लिए एमओयू
Updated at : 21 Aug 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी तथा केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार की मौजूदगी में कोडरमा में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए जमीन देने पर सहमति बन गयी है. सोमवार को कोडरमा स्थित 71 एकड़ जमीन हस्तांतरण के लिए मंत्रालय के अधिकारियों तथा स्वास्थ्य सचिव निधि खरे ने एमअोयू पर हस्ताक्षर […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी तथा केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार की मौजूदगी में कोडरमा में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए जमीन देने पर सहमति बन गयी है.
सोमवार को कोडरमा स्थित 71 एकड़ जमीन हस्तांतरण के लिए मंत्रालय के अधिकारियों तथा स्वास्थ्य सचिव निधि खरे ने एमअोयू पर हस्ताक्षर किये. अब कोडरमा में मेडिकल कॉलेज खोले जाने का रास्ता साफ हो गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्र सरकार को पत्र लिख कर जमीन के हस्तांतरण का अनुरोध किया था, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




