रांची : अपनी पार्टी पर लगे आरोपों पर बयान दें संबित पात्रा : कांग्रेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2018 8:29 AM
विज्ञापन
संबित पात्रा को कांग्रेस पर आरोप लगाने के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए रांची : नहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान को हास्यास्पद बताया. उन्होंने कहा कि संबित पात्रा को कांग्रेस पर आरोप लगाने के बजाय अपने गिरेबान में झांक कर अपनी पार्टी की […]
विज्ञापन
संबित पात्रा को कांग्रेस पर आरोप लगाने के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
रांची : नहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान को हास्यास्पद बताया. उन्होंने कहा कि संबित पात्रा को कांग्रेस पर आरोप लगाने के बजाय अपने गिरेबान में झांक कर अपनी पार्टी की सरकार पर लग रहे आरोप पर बयान देना चाहिए. जिस पार्टी के नेता खुद बेल (जमानत) गाड़ी पर चढ़ कर सत्ता के शिखर तक पहुंचे हों, उन्हें दूसरों के बारे में बोलने से पहले 100 बार सोचना चाहिए. रंगदारी, हत्या,अपहरण व दो समुदायों में झगड़ा कराने के आरोप उनके नेताओं पर लगे हैं.
राज्यसभा मामले में चुनाव आयोग द्वारा संज्ञान लेने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. दलबदल मामले में जिस तरह के आरोप राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लगाये हैं, उस पर सीबीआइ जांच होनी चाहिए कि नहीं? मॉब लिंचिंग मामले में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के पिता यशवंत सिन्हा द्वारा अपने पुत्र पर नालायक होने का आरोप लगाये जाने पर संबित पात्रा को बयान देना चाहिए कि नहीं.
संबित पात्रा को यह बताना चाहिए कि कांग्रेस सरकार द्वारा बनाये गये हिंदुस्तान स्टील कंस्ट्रक्शन लिमिटेड में उनके पिता कार्यरत थे या नहीं और जो उन्हें बोलने में इतनी महारत हासिल है वह नेहरू जी द्वारा बसाये गये शहर बोकारो स्टील सिटी के विद्यालय की देन है.
आज सरकार का पुतला फूंका जायेगा : श्री ठाकुर ने बताया कि मॉब लिंचिंग के आरोपी काे केंद्रीय मंत्री द्वारा महिमा मंडित किये जाने, दल-बदल मामले में खरीद फरोख्त मामले को लेकर एवं राज्यसभा चुनाव मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं किये जाने को लेकर नौ जुलाई को कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों में सरकार का पुतला दहन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










