JMM और JVM से बातचीत कर झारखंड में महागठबंधन की संभावनाएं तलाश रही कांग्रेस

रांची/नयी दिल्ली: कांग्रेस झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) से बातचीत कर रही है और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन बनाने की संभावनाएं तलाश रही है. झारखंड के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि पार्टी राज्य स्तर पर साझेदारी बनाना चाहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रमुख राहुल […]
रांची/नयी दिल्ली: कांग्रेस झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) से बातचीत कर रही है और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन बनाने की संभावनाएं तलाश रही है. झारखंड के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि पार्टी राज्य स्तर पर साझेदारी बनाना चाहती है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने यह स्पष्ट किया है कि वर्ष 2019 में भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस समान सोच वाले दलों के साथ राज्य स्तर पर गठबंधन बनाना चाहती है. सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में एक महागठबंधन बनाना है और इसके लिए बातचीत जारी है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड : कांग्रेस-झामुमो के बीच तैयार हो रहा गठबंधन का प्लॉट, विधानसभा चुनाव में फंस सकता है कई सीटों में पेच
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हम झामुमो, जेवीएम से बातचीत कर रहे हैं. झारखंड में हम झामुमो, जेवीएम, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और समान सोच वाले अन्य दलों के साथ महागठबंधन बनाना चाहते हैं. हम सभी दलों से बातचीत कर रहे हैं, चीजें तय करने की जरूरत है.’
उन्होंने कहा कि वैसे तो बातचीत गठबंधन बनाने के लिए जारी है, लेकिन पार्टी 81 विधानसभा सीटों के लिए भी तैयारी कर रही है. अगले साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं. कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार रहना चाहती है, चाहे विधानसभा चुनाव वह गठबंधन में लड़े या फिर अकेले लड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




