38.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

खूंटी गैंगरेप केस के विरोध में रांची में प्रदर्शन करेगा जेवीएम महिला मोर्चा

रांची : राजधानी से सटे जिला खूंटी के कोचांग गांव में एक स्वयंसेवी संस्था कीपांच युवतियों से गैंगरेप पर झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) की महिला मोर्चा शुक्रवार को रांची में आक्रोश व्यक्त करेंगी. महिला मोर्चाकीअध्यक्ष शोभा यादव के नेतृत्व में शाम 4:30 बजे महिलाएं काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करेंगी. ये महिलाएं रांची विश्वविद्यालय के गेट […]

रांची : राजधानी से सटे जिला खूंटी के कोचांग गांव में एक स्वयंसेवी संस्था कीपांच युवतियों से गैंगरेप पर झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) की महिला मोर्चा शुक्रवार को रांची में आक्रोश व्यक्त करेंगी. महिला मोर्चाकीअध्यक्ष शोभा यादव के नेतृत्व में शाम 4:30 बजे महिलाएं काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करेंगी. ये महिलाएं रांची विश्वविद्यालय के गेट से अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल चौक) तक पैदल मार्च करेंगी. इस दौरान पुलिस और प्रशासन से पीड़ितों को न्याय देने की मांग की जायेगी. मार्च से पहले महिला मोर्चा ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. आये दिन राज्य में लोगों की हत्याएं हो रही हैं, बेटियों से बलात्कार हो रहा है और सरकार कुछ नहीं कर रही.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें