....अब हर राज खोलेगा झारखंड पुलिस का हाइटेक फोरेंसिक लैब, साइबर अपराधी होंगे बेनकाब

Published at :20 Jun 2018 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
....अब हर राज खोलेगा झारखंड पुलिस का हाइटेक फोरेंसिक लैब, साइबर अपराधी होंगे बेनकाब

मुंबई पुलिस की तर्ज पर रांची में बनेगा लैब रांची : झारखंड को साइबर अपराध से मुक्त बनाने की दिशा में झारखंड पुलिस ने कमर कस ली है. अब मुंबई की तर्ज पर रांची में भी हाइटेक फोरेंसिक लैब बनाने का रास्ता साफ हो गया है. इसके लिए राज्य सरकार ने 1.6 करोड़ रुपये पुलिस […]

विज्ञापन
मुंबई पुलिस की तर्ज पर रांची में बनेगा लैब
रांची : झारखंड को साइबर अपराध से मुक्त बनाने की दिशा में झारखंड पुलिस ने कमर कस ली है. अब मुंबई की तर्ज पर रांची में भी हाइटेक फोरेंसिक लैब बनाने का रास्ता साफ हो गया है. इसके लिए राज्य सरकार ने 1.6 करोड़ रुपये पुलिस महकमा को दे दिया है.
अब मुंबई की तर्ज पर इस राशि से कचहरी चौक स्थित आटीएस ट्रेनिंग स्कूल की बिल्डिंग में लैब का निर्माण कराया जायेगा. लैब को हाइटेक कैसे बनाया जाये, इसकाे लेकर झारखंड पुलिस के एक अधिकारी मुंबई दौरे पर गये थे.
वे वहां से तकनीकी जानकारी लेकर लौटे हैं. लैब के लिए एक लाख रुपये प्रति माह मानदेय पर एक जूनियर फोरेंसिक कंसल्टेंट को बहाल किया जायेगा. इसके साथ ही एक चीफ टेक्निकल ऑफिसर और एक टेक्निकल ऑफिसर को भी अनुबंध पर रखा जायेगा. इसको लेकर एक-दो दिनों में समाचार पत्रों में विज्ञापन भी प्रकाशित किया जायेगा.
वहीं कंप्यूटर चलाने में दक्ष 365 आरक्षियों को भी आटीएस स्कूल में प्रशिक्षण देकर साइबर थाना और लैब में प्रतिनियुक्त किया जायेगा. लैब के बन जाने से साइबर अपराध पर नकेल कसने में झारखंड पुलिस को काफी मदद मिलेगी. साथ ही सोशल मीडिया पर आये दिन फैलाये जा रहे अफवाहों पर भी लगाम लगायी जा सकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola