झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी अमित खरे ने सूचना एवं प्रसारण सचिव का कार्यभार संभाला

Updated at : 01 Jun 2018 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी अमित खरे ने सूचना एवं प्रसारण सचिव का कार्यभार संभाला

रांची/नयी दिल्ली : झारखंड कैडर के 1985 बैच के आइएएस अधिकारी अमित खरे ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव का कार्यभार संभाललियाहै. एनके सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद उनको यह जिम्मेदारी मिली है. सचिव के तौर पर नियुक्ति के पहले खरे झारखंड सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव थे. इससे पहले वह झारखंड सरकार में […]

विज्ञापन

रांची/नयी दिल्ली : झारखंड कैडर के 1985 बैच के आइएएस अधिकारी अमित खरे ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव का कार्यभार संभाललियाहै. एनके सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद उनको यह जिम्मेदारी मिली है. सचिव के तौर पर नियुक्ति के पहले खरे झारखंड सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव थे.

इससे पहले वह झारखंड सरकार में वित्त एवं योजना विभाग के प्रधान सचिव रह चुके हैं. खरे रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में औषधि विभाग के सदस्य सचिव तथा केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola