Ranchi: पिठोरिया में बेलवरण पूजा के साथ चैत्र नवरात्र का शुभारम्भ, भक्तों ने मां के किए दर्शन

Updated at : 24 Mar 2026 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
Pithoria

पिठोरिया में स्थापित माता की प्रतिमा

Ranchi: पिठोरिया में षष्ठी के दिन बेलवरण की पूजा के बाद मां की प्रतिमा के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माताके दर्शन को पहुंचे. नीचे पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

विज्ञापन

सुजीत कुमार केशरी
Ranchi (पिठोरिया): पिठोरिया में बेरवरण पूजा के साथ चैत्र नवरात्र का पर्व आरंभ हो गया. चैत्र नवरात्र के षष्ठी के दिन बेलवरण पूजा के साथ मां दुर्गा के आगमन का स्वागत किया जाता है. इस दिन का धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है. मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. बेलवरण पूजा के दौरान बेल वृक्ष की विशेष पूजा की जाती है, जिसे देवी का प्रतीक माना जाता है.

नौ दिनों तक मां के नौ स्वरुप की आराधना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर अपने भक्तों के बीच विराजमान होती हैं. इसके साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है. स्थानीय पंडितों के अनुसार, चैत्र नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना और षष्ठी के दिन बेलवरण पूजन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी प्रकार के कष्टों का नाश होता है. बेलवरण पूजा में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.

समिति के ये लोग रहे मौजूद

इस धार्मिक आयोजन में समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार केशरी, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार महतो, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार केशरी, सहित अन्य सदस्य – मिथलेश स्वर्णकार, रामानंद स्वर्णकार, रामलगन महली, बिनोद रजक, लक्ष्मीनारायण केशरी, बसंत केशरी, अभिषेक ठाकुर, कुमुद रजक, शक्ति जायसवाल, संदीप केशरी, कन्हैया केशरी, शंभू केशरी, विजय केशरी, चंद्रिका प्रसाद, अरुण केसरी और भारत प्रसाद उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें…

रामनवमी के जुलूस में धनबाद की बेटियों का दिखेगा हुनर, अखाड़ों में बहा रहीं पसीना

चतरा में होमगार्ड बहाली डेट में बदलाव, 1 अप्रैल से शुरू होगा फिजिकल और रिटेन एग्जाम

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola