बंगाल चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन का निर्देश- केंद्रीय बलों के खिलाफ तुरंत एफआईआर नहीं, पहले होगी जांच

Updated at : 24 Mar 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Elections 2026 Security Forces Election Commission of India

Bengal Elections 2026: इलेक्शन कमीशन ने बंगाल चुनाव 2026 से पहले एक ऐसा निर्देश जारी किया है, जिसे 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में शीतलकूची में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि से जोड़कर देखा जा रहा है. तब सेंट्रल फोर्सेज की फायरिंग में 5 ग्रामीणों की मौत हो गयी थी. निर्देश में क्या-क्या कहा गया है, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Bengal elections 2026: पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्देश जारी किया है. नये निर्देश के अनुसार, चुनाव ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों के खिलाफ किसी भी शिकायत के आधार पर पुलिस सीधे एफआईआर दर्ज नहीं करेगी. किसी भी कानूनी कार्रवाई से पहले शुरुआती जांच अनिवार्य होगी.

पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों को ECI का निर्देश

आयोग ने जिला पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और पुलिस आयुक्तों को भेजे गये निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि केंद्रीय बलों के जवान ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पालन के तहत कोई कार्रवाई करते हैं और उस पर विवाद या शिकायत होती है, तो पुलिस तत्काल मामला दर्ज नहीं करेगी. पहले तथ्यों की जांच की जायेगी. आयोग का मानना है कि बिना जांच सीधे कार्रवाई करने से सुरक्षा बलों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

Bengal elections 2026: शीतलकूची घटना की पृष्ठभूमि में निर्देश

इस निर्देश को वर्ष 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान शीतलकूची में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है. उस समय केंद्रीय बलों की फायरिंग में 5 ग्रामीणों की मौत हो गयी थी. घटना के बाद संबंधित जवानों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था. वर्तमान में यह मामला जांच एजेंसियों के पास है और कलकत्ता हाईकोर्ट में विचाराधीन है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों का अधिकतम उपयोग

इसके साथ-साथ इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वहां पहले से तैनात 17 कंपनी केंद्रीय बलों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाये. अप्रैल 2025 में वक्फ विरोधी आंदोलन के दौरान इस क्षेत्र में हिंसा की घटनाएं हुईं थीं. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर इन बलों की तैनाती की गयी थी. आयोग ने पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय बलों के कमांडरों के साथ नियमित समन्वय बैठकें करने के निर्देश दिये हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: सीमाओं पर ‘नो एंट्री’, चुनाव आयोग ने ली 5 राज्यों के अफसरों की महाबैठक

बंगाल चुनाव 2026 में हिंसा-डर बर्दाश्त नहीं, DM-SP को चुनाव आयोग का कड़ा निर्देश

बंगाल में इलेक्शन कमीशन की चौतरफा घेराबंदी, 4000 टीमों का पहरा, 3.5 लाख केस दर्ज, 181 करोड़ की जब्ती

बंगाल चुनाव 2026: अफसरों के तबादले पर हाईकोर्ट में भिड़े चुनाव आयोग और सरकार के वकील

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola