बंगाल चुनाव 2026: सीमाओं पर ‘नो एंट्री’, चुनाव आयोग ने ली 5 राज्यों के अफसरों की महाबैठक
Bengal Polls 2026 Election Commission Border Coordination Meeting
Bengal Polls 2026: चुनाव आयोग ने 5 चुनावी राज्यों और उनके पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक की. सीमाओं पर कड़ी निगरानी और इकॉनोमिक इंटेलिजेंस यूनिट को सक्रिय करने के निर्देश दिये. बैठक में क्या-क्या हुआ, यहां पढ़ें.
Table of Contents
Bengal Polls 2026: पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने कमर कस ली है. मंगलवार को आयोग ने चुनावी राज्यों और उनके पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण ‘अंतरराज्यीय सीमा समन्वय’ बैठक की. बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमाओं को सील करना और चुनाव के दौरान होने वाली अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाना है.
अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर बढ़ेगा पहरा
बैठक में पश्चिम बंगाल और असम की सीमाओं पर विशेष चर्चा हुई, क्योंकि इन राज्यों की अंतरराष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश से लगती है. आयोग ने निर्देश दिया है कि घुसपैठ, तस्करी और असामाजिक तत्वों की आवाजाही रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए. निर्वाचन आसूचना पर बहु-विभागीय समिति (MDCEI) के साथ भी तालमेल बिठाने पर जोर दिया गया है.
6 साल बाद आर्थिक आसूचना इकाई मैदान में
चुनावों में काले धन, शराब और मादक पदार्थों के जरिये मतदाताओं को लुभाने के खेल को खत्म करने के लिए आयोग ने एक बड़ा कदम उठाया है. करीब 6 साल बाद ‘आर्थिक आसूचना इकाई’ (Economic Intelligence Unit) को फिर से सक्रिय किया गया है. यह इकाई सीधे तौर पर संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और हवाला कारोबार पर नजर रखेगी, ताकि ‘प्रलोभन-मुक्त’ मतदान सुनिश्चित किया जा सके.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इन राज्यों में होना है चुनावी महासंग्राम
अगले महीने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन राज्यों में सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करना आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
इन राज्यों में अप्रैल में होंगे विधानसभा चुनाव
- पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग
- तमिलनाडु में 234 सीटों पर 23 अप्रैल को वोट
- असम में 126 सीटों पर 9 अप्रैल को होगी वोटिंग
- केरल में 140 सीटों पर 9 अप्रैल को होंगे विधानसभा चुनाव
- पुडुचेरी में 30 सीट पर 9 अप्रैल को कराये जायेंगे चुनाव
पड़ोसी राज्यों से मांगा सहयोग
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने पड़ोसी राज्यों के पुलिस प्रमुखों से कहा है कि वे अपने क्षेत्रों में वांछित अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाएं, ताकि वे चुनाव के दौरान सीमा पार कर चुनावी राज्यों में अशांति न फैला सकें. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान होना है. सभी 294 सीटों पर मतगणना 4 मई को होगी.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026 में हिंसा-डर बर्दाश्त नहीं, DM-SP को चुनाव आयोग का कड़ा निर्देश
बंगाल में इलेक्शन कमीशन की चौतरफा घेराबंदी, 4000 टीमों का पहरा, 3.5 लाख केस दर्ज, 181 करोड़ की जब्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










