बंगाल में इलेक्शन कमीशन की चौतरफा घेराबंदी, 4000 टीमों का पहरा, 3.5 लाख केस दर्ज, 181 करोड़ की जब्ती
AI Image
West Bengal Election 2026 Cash Seized: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले चुनाव आयोग ने 181 करोड़ रुपए की नकदी और अवैध सामग्री जब्त की है. 4,000 से ज्यादा टीमें निगरानी में जुटी हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
West Bengal Election 2026 Cash Seized: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) आदर्श आचार संहिता (MCC) का डंडा पूरी सख्ती से चल रहा है. निर्वाचन आयोग ने सोमवार को जानकारी दी कि चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक राज्य के विभिन्न हिस्सों से 181 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अवैध नकदी, शराब, मादक पदार्थ और अन्य उपहार सामग्री जब्त की गयी है. आयोग की इस ‘चौतरफा घेराबंदी’ ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है.
अवैध प्रचार पर बुलडोजर प्रहार : 3 लाख से ज्यादा पोस्टर हटाये
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के अनुसार, सरकारी और निजी संपत्तियों को विज्ञापनों से पाटने वालों के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान जारी है. अब तक 3 लाख से अधिक पोस्टर हटाये जा चुके हैं.
- सार्वजनिक संपत्ति : अवैध पोस्टर और बैनर लगाने के 3,11,829 मामले दर्ज किये गये हैं.
- निजी संपत्ति : बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने के 19,901 मामले सामने आये हैं.
- कुल कार्रवाई : अब तक राज्य भर में कुल 3,58,986 मामले दर्ज कर अवैध सामग्री को हटाया गया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ग्राउंड जीरो पर तैनात हैं 4000 से ज्यादा टीमें
बंगाल चुनाव 2026 को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने निगरानी तंत्र को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया है. इलेक्शन कमीशन ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की ‘वोट के बदले नोट’ वाली साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जायेगा. निगरानी तंत्र की टीमों का डिटेल समझ लीजिए.
- उड़न दस्ते (FST) : 1,800 से अधिक टीमें संदिग्ध गतिविधियों और नकदी के लेन-देन पर नजर रख रही हैं.
- स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST): 2,200 से अधिक टीमें प्रमुख नाकों और सीमाओं पर तैनात हैं.
कालीघाट और बड़ानगर में तनाव, पुलिस का सख्त एक्शन
कानून-व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन अलर्ट मोड में है. कालीघाट और बड़ानगर में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं के बाद कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों (CAPF) ने मोर्चा संभाल लिया है. मतदाताओं को डराने-धमकाने और आपराधिक धमकी देने के मामलों में कई गिरफ्तारियां हुई हैं. साथ ही, भारी मात्रा में बिना लाइसेंस वाले हथियार और विस्फोटक भी बरामद किये गये हैं.
2 चरणों में होगा बंगाल का फैसला
बंगाल की 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में वोट डाले जायेंगे. 4 मई को नतीजे घोषित होंगे. आयोग की सक्रियता से साफ है कि इस बार चुनाव में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में ‘सुपर एक्टिव’ इलेक्शन कमीशन, 19 IPS का ट्रांसफर, 478 ऑब्जर्वर भेजे
बंगाल चुनाव 2026: अफसरों के तबादले पर हाईकोर्ट में भिड़े चुनाव आयोग और सरकार के वकील
चुनाव से पहले 50 अफसरों के ट्रांसफर से बौखलायीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग पर बोला हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










