Ramgarh: भव्य मंगला शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्रीराम की गूंज

Updated at : 24 Mar 2026 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल पूर्व सांसद जयंत सिन्हा, विधायकम ममता देवी और अन्य

शोभायात्रा में शामिल पूर्व सांसद जयंत सिन्हा, विधायकम ममता देवी और अन्य

Ramgarh: श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ की ओर से मंगलवारी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस शोभायात्रा में शामिल हुए. जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

विज्ञापन

संजय शुक्ला
Ramgarh: श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ के तत्वावधान में मंगलवार को सिदो-कान्हू जिला मैदान से महासमिति का भव्य मंगला शोभा यात्रा निकाली गई. इसका नेतृत्व महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया. भव्य मंगला शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब उमड़ा, इस अवसर पर पूरे शहर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अभूतपूर्व संगम देखा गया. हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए. पूरे नगर को राममय बना दिया. मंगला शोभा यात्रा जिला मैदान सिदो-कान्हू से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्ग चट्टी बाजार, झंडा चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक होते हुए फुटबॉल मैदान पहुंचा. यहां शोभा यात्रा सह जुलूस का समापन हुआ.

कई जगहों पर श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत

शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हुआ. जगह-जगह स्थानीय नागरिक, दुकानदारों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया. जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह परवान चढ़ा. शहर के मारवाड़ी धर्मशाला, बगड़िया कॉम्पलेक्स, युवा संघ, महाकाल मंडली, सत्कौडी कॉम्पलेक्स समिति, जैन समाज रामगढ़ सहित जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चना-गुड़, शीतल पेयजल और विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों की व्यवस्था की गयी. सौदागर मुहल्ला के समीप मुस्लिम समाज के द्वारा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस दौरान सर्बत, पानी, बिस्कुट भी श्रद्धालुओं को दिया गया.

शोभा यात्रा में राम दरबार की जीवंत झांकी रही आकर्षक

इस भव्य शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण विभिन्न मनमोहक झांकियां रही. इस दौरान श्रीराम दरबार, शिव-पार्वती दरबार, वीर हनुमान जी की आकर्षक झांकी, गोरिल्ला वेशभूषा के साथ-साथ झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता पारंपरिक छऊ नृत्य विशेष रूप से लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा. इसके साथ ही ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आये.

यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अखाड़ा समितियों द्वारा पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र का अद्भुत व रोमांचक प्रदर्शन किया गया. इस आयोजन में मातृ शक्ति की भी सक्रिय व सराहनीय भागीदारी थी. बड़ी संख्या में महिलाओं ने शोभा यात्रा में शामिल होकर भक्ति भाव के साथ भगवान श्री राम का जयघोष किया.

विधायक ममता देवी, पूर्व सांसद जयंत सिन्हा, यदुनाथ पांडेय भी शामिल

शोभा यात्रा में रामगढ विधायक ममता देवी, पूर्व सांसद जयंत सिन्हा, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक शत्रुघन प्रसाद, समाजसेवी निशी पांडे, सरदार बलजीत सिंह बेदी, मुख्य संरक्षक छोटू वर्मा, दीपक मिश्रा, विशाल जायसवाल, ओम प्रकाश कुशवाहा, ब्रजेश पाठक, रणंजय कुमार कुंटू बाबू, संजीव बावला, अमित सिन्हा, अविनाश राम, शशि शेखर सिंह, नितेश मोदी, प्रवीण कुमार सोनू, संजय अग्रवाल, तरुण साहू, अमित ठाकुर, कीर्ति गौरव, अनामिका श्रीवास्तव, गीता मेहता, मधु गुप्ता, शीतल सिंह, प्रिया करमाली, रूपा देवी, नूतन ठाकुर, अंजलि कुमारी, बबलू प्रजापति, संजीव गुप्ता, मंटू कुशवाहा, संतोष नायक, मनीष अग्रवाल, शशि शेखर सिंह, गौतम महतो, धनंजय कुमार, राहुल शर्मा, नीतीश राम, नीतीश कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए.

ये भी पढ़ें…

Saraikela: खट्टी इमली लोगों के जीवन में भर रही मिठास, ग्रामीणों को मिल रहा है रोजगार

Ranchi: पिठोरिया में बेलवरण पूजा के साथ चैत्र नवरात्र का शुभारम्भ, भक्तों ने मां के किए दर्शन

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola