कहीं आपके आसपास ही तो नहीं है आपकी तरक्की से जलने वाले लोग? इन संकेतों से करें पहचान

Updated at : 24 Mar 2026 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
signs of jealousy in people

जलने वाले लोगों की पहचान कैसे करें AI image

Chanakya Niti: इस आर्टिकल में चाणक्य नीति के आधार पर उन छिपे संकेतों को आसान तरीके से समझाया गया है, जिनसे पता चलता है कि कोई व्यक्ति आपकी सफलता से जल रहा है. इन व्यवहारों को पहचानकर आप सही लोगों को चुन सकते हैं और अपनी तरक्की को सुरक्षित रख सकते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के बारे में अगर बात करें तो उन्हें अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक और पॉलिटिशियन ही नहीं थे, उन्हें मानव स्वभाव की भी काफी गहराई से समझ थी. कहा जाता है अगर आपको एक सफल, समृद्ध और सम्मान से भरा जीवन जीना है तो इनकी कही गयी बातों का पालन जरूर करना चाहिए. अगर आप इनकी कही बातों को नजरअंदाज करते हैं, तो जिंदगी में कई तरह की परेशानियां भी आ सकती हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने उन लोगों के बारे में भी बताया है जो आपकी तरक्की से हमेशा ही जलते रहते हैं. अगर आप इन लोगों को पहचान नहीं पाते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं जो अगर आपको किसी इंसान में दिखे तो आपको यह समझ जाना चाहिए कि वह आपसे और आपकी तरक्की से जल रहा है. चलिए इन संकेतों के बारे में जानते हैं विस्तार से ताकि अगली बार आप भी इनकी पहचान आसानी से कर पाएं.

आपकी सफलता की खुले दिल से तारीफ न करना

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कोई भी इंसान आपकी तरक्की से खुश नहीं हो रहा है या फिर सच्चे दिल से आपकी तारीफ नहीं कर रहा है, तो यह एक सबसे बड़ा संकेत है कि वह आपसे जल रहा है. इस तरह के लोग आपकी उपलब्धियों को नजरअंदाज करते हैं या फिर बिलकुल ही नॉर्मल तरीके से रिएक्ट करते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे अक्सर आपकी मेहनत को दुनिया के सामने कम करके दिखाने की कोशिश में लगे हुए, ताकि दूसरे भी आपकी सफलता के महत्व को न समझ सकें. अगर कोई आपके साथ बार-बार ऐसा कर रहा है, तो यह एक क्लियर संकेत है.

यह भी पढ़ें: ये छोटी-छोटी आदतें आपको बना सकती हैं अंदर से मजबूत, चाणक्य के ये टिप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी

हर बात में कमी निकालना

जो लोग आपसे जलते हैं वे आपकी हर उपलब्धि में कोई न कोई कमी जरूर निकाल लेते हैं. चाहे आपने कितना ही अच्छा काम क्यों न किया हो ये लोग हमेशा ही उसके पीछे एक निगेटिव पहलू को ढूंढ निकालते ही हैं. इस तरह के लोग आपकी तारीफ तो कभी नहीं करते हैं लेकिन आपकी छोटी से छोटी गलतियों को बड़ा जरूर बना देते हैं. उनका यह व्यवहार बताता है कि वे आपकी तरक्की से खुश नहीं हैं और अंदर ही अंदर आप से जल रहे हैं.

आपकी पीठ पीछे बातें करना

अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो सामने तो आपसे अच्छा व्यवहार कर रहा है, लेकिन मौका मिलते ही पीठ पीछे आपकी बुराई करता है, तो इससे बड़ा कोई संकेत आपके लिए नहीं हो सकता है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे दूसरों के सामने आपकी छवि को खराब करने का काम करते हैं. इस तरह के लोग आपकी सफलता को कम दिखाने में और दूसरों के सामने गलत तरीके से पेश करने की कोशिश में हमेशा ही लगे हुए रहते हैं. उनका यह व्यवहार उनके अंदर की जलन की वजह से होता है.

आपकी तरक्की से दूरी बनाना या अजीब व्यवहार करना

चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग आपसे जलते हैं वे लोग आपकी तरक्की होते ही आपसे दूरी बनाने लग जाते हैं. अगर दूरी न भी बनाएं तो यह जलन आपको उनके व्यवहार में देखने को मिल जाएगा. जब आप सफल हो जाएंगे तो आपसे जलने वाले लोग कभी भी आपके सामने सहज या फिर एक दोस्त की तरह व्यवहार नहीं कर पाएंगे. इस तरह के लोग आपसे अचानक बातें करना बंद कर देंगे या फिर आपको नजरअंदाज करने भी लग जाएंगे. ऐसा होना बताता है कि ये लोग आपको और आपकी सफलता को दिल से स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जिंदगी में आगे बढ़ना है तो इन 4 जगहों पर छोड़ दें शर्म करना, छोटी सी झिझक बना सकती है जिंदगी को कठिन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola