अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का गाना रिलीज, अरिजीत सिंह ने गाया है तू ही दिसदा सॉन्ग

Updated:
विज्ञापन

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का गाना तू ही दिसदा

Tu Hi Disda Song Released: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘तू ही दिसदा’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा. इस गाने में अरिजीत सिंह ने आवाज दी है. प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास लेने के बाद फैंस को उनके एक-एक प्रोजेक्ट का इंतजार होता है. जानिए गाने के बारे में…

विज्ञापन

Tu Hi Disda Song Released: फिल्म रिलीज से पहले ही जब कोई गाना लोगों के दिलों पर छा जाए, तो समझ लीजिए फिल्म का माहौल बन चुका है. कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है भूत बंगला के नए गाने को लेकर, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. भूत बंगला का नया गाना ‘तू ही दिसदा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है. खास बात यह है कि इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है, जिसके चलते पहले से ही इसे लेकर जबरदस्त उत्साह था. रिलीज के कुछ ही देर बाद गाने को लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई और फैंस इसे बार-बार सुन रहे हैं.

विज्ञापन

अक्षय ने शेयर किया गाने का वीडियो

फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है, जिसमें अक्षय कुमार और वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आएंगे. इस रोमांटिक गाने में अरिजीत सिंह के साथ निकिता गांधी की आवाज भी सुनने को मिल रही है, जबकि म्यूजिक प्रीतम ने दिया है. अक्षय कुमार ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि अरिजीत सिंह के साथ काम करना हमेशा खास होता है. उन्होंने गाने की तारीफ करते हुए फिल्म की रिलीज डेट भी बताई, जो 10 अप्रैल 2026 तय की गई है.

यहां सुनें पूरा गाना

भूत बंगला मूवी के बारे में जानिए…

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म “भूत बंगला” एक हॉरर–कॉमेडी मूवी है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म में अक्षय के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. कहानी एक पुराने, रहस्यमयी बंगले के इर्द‑गिर्द घूमती है, जहां भूत‑प्रेत, डर और मजेदार कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा. यह फिल्म 2007 की सुपरहिट “भूल भुलैया” के बाद अक्षय–प्रियदर्शन की नई हॉरर‑कॉमेडी जोड़ी है और इसे 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav: डायरेक्टर ने फाड़ दी राजपाल यादव की शर्ट, बोला एन्जॉय करो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola