Rajpal Yadav: डायरेक्टर ने फाड़ दी राजपाल यादव की शर्ट, बोला एन्जॉय करो

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव

Rajpal Yadav: राजपाल यादव की पर्सनल लाइफ में भारी उतार चढ़ाव के बाद एक बार फिर वे लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं. ‘भूत बंगला’ से वापसी कर रहे हैं. उन्होंने एक किस्सा शेयर किया जब डायरेक्टर ने अचानक उनका शर्ट फाड़ दिया था और सेलिब्रेट करने को कहा था. जानिए वो मजेदार किस्सा…

विज्ञापन

Rajpal Yadav: बॉलीवुड में कुछ सेलिब्रिटी हैं, जिनका नाम सुनते ही कॉमेडी फिल्मों की याद ताजा हो जाती है. ऐसे ही एक आर्टिस्ट हैं राजपाल यादव, जो पर्सनल लाइफ की उथल पुथल के बाद एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं. वह एक बार फिर फिल्म भूत बंगला के साथ वापसी कर रह हैं, जो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है और राजपाल यादव और प्रियदर्शन के बीच नोकझोंक के कई किस्से वायरल हैं. उसी में से एक है जब प्रियदर्शन ने सबके सामने राजपाल यादव का शर्ट फाड़ दिया था.

विज्ञापन

जब डायरेक्टर ने फाड़ दिया शर्ट

एक इंटरव्यू के दौरान, राजपाल यादव ने भी प्रियदर्शन के साथ अपनी पहली मुलाकात का मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि फिल्म हंगामा के लिए जब वो चेन्नई पहुंचे, तो पहली ही मुलाकात में प्रियदर्शन ने उनकी शर्ट फाड़ दी. डायरेक्टर ने उन्हें कहा कि ऐसे रिएक्ट करो जैसे आपने विकेट लिया हो. राजपाल उसी अंदाज में दौड़ने लगे और यही उनका रोल बन गया.

सेट पर रहता था मस्ती का माहौल

राजपाल यादव ने यह भी बताया कि प्रियदर्शन के साथ काम करते समय सेट पर हमेशा हल्का-फुल्का और मजेदार माहौल रहता था. इसी वजह से कलाकार अपने किरदार को और बेहतर तरीके से निभा पाते थे.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 देने के बाद भी ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए रणवीर सिंह, आमिर खान आगे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola