ड्राई स्कैल्प की समस्या से परेशान? डॉ. हंसा जी से जानें आसान घरेलू उपाय और जरूरी टिप्स

ड्राई स्कैल्प के घरेलू उपाय
ड्राई स्कैल्प, खुजली और रूसी से परेशान हैं? डॉ. हंसा योगेंद्र के बताए आसान घरेलू उपाय, तेल, एलोवेरा और नेचुरल ट्रीटमेंट से पाएं हेल्दी स्कैल्प और मजबूत बाल.
Dry Scalp Remedies: आजकल बदलते मौसम, गलत हेयर केयर और शरीर में पानी की कमी के कारण ड्राई स्कैल्प (Dry Scalp) की समस्या बहुत कॉमन हो गई है. इसके कारण सिर में खुजली, जलन, रूसी जैसे फ्लेक्स और बालों की जड़ों में कसाव महसूस होता है.
डॉ. हंसा जी (द योगा इंस्टीट्यूट की निदेशक, प्रसिद्ध योग गुरु, लेखिका और शोधकर्ता) के अनुसार ड्राई स्कैल्प का मुख्य कारण सिर की त्वचा में प्राकृतिक नमी और तेल की कमी होना है. सही देखभाल, घरेलू उपाय और लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव करके इस समस्या को आसानी से छुटकारा पा सकते है.
ड्राई स्कैल्प के कारण (Common Causes of Dry Scalp)
ड्राई स्कैल्प कई कारणों से हो सकता है जैसे ज्यादा शैम्पू करना, शरीर में पानी की कमी, ठंडा या बहुत गर्म मौसम, त्वचा की समस्याएं जैसे सोरायसिस और एक्जिमा आदि. जब स्कैल्प की त्वचा अपनी नमी खो देती है, तब खुजली और ड्राईनेस शुरू हो जाती है.
ड्राई स्कैल्प के लिए घरेलू उपाय (Dry Scalp Remedies at Home)
1. नारियल तेल और टी ट्री ऑयल
नारियल तेल में कुछ बूंद टी ट्री ऑयल मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करें. इससे खुजली और इंफेक्शन कम होता है.
2. एलोवेरा जेल
एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक और नमी देता है. इसे 15 मिनट लगाकर धो लें.
3. केला और ऑलिव ऑयल
पका केला मैश करके उसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं और स्कैल्प पर लगाएं. इससे स्कैल्प को पोषण मिलता है.
4. एवोकाडो और नारियल तेल
यह स्कैल्प को डीप मॉइस्चर देता है और ड्राईनेस कम करता है.
5. एप्पल साइडर विनेगर
थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर पानी में मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं, इससे डैंड्रफ और खुजली कम होती है.
डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दी गई यह स्किनकेयर और हेयरकेयर जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है, यह मेडिकल सलाह नहीं है. किसी भी प्रोडक्ट या नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें.
यह भी पढ़ें: बार-बार मिड लेंथ से टूट रहे हैं बाल? हंसा जी का मेथी वाला घरेलू नुस्खा दे सकता है राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




