ePaper

बार-बार मिड लेंथ से टूट रहे हैं बाल? हंसा जी का मेथी वाला घरेलू नुस्खा दे सकता है राहत

Updated at : 09 Mar 2026 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
Fenugreek Benefits for Hair Health

बालों के लिए मेथी के फायदे

कम उम्र में बढ़ते हेयर फॉल से परेशान हैं? हंसा जी ने मेथी के पानी का एक सरल और प्राकृतिक तरीका बताया है, जो डाइजेशन सुधार कर बालों की जड़ों को अंदर से पोषण देता है और बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

Fenugreek Benefits for Hair Health: आजकल बाल झड़ना केवल बढ़ती उम्र की समस्या नहीं रहा. 25 से 30 साल के युवाओं में भी तेजी से हेयर फॉल देखने को मिल रहा है. योग और प्राकृतिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ हंसा जी के अनुसार बालों का झड़ना, मिड लेंथ से टूट जाना इस तरह की प्रॉब्लम एक संकेत है कि शरीर में अंदर कहीं न कहीं गड़बड़ी है.

स्ट्रेस, गलत लाइफस्टाइल, वीक डाइजेशन और न्यूट्रिशन्स की कमी बालों की जड़ों को कमजोर बना देती है. बालों से जुड़ी इस तरह की समस्याओं के लिए हंसा जी एक सरल और पारंपरिक उपाय बताती है मेथी जो बालों को भीतर से पोषण देने में मदद करता है.

बालों के लिए मेथी के फायदे(Fenugreek Benefits for Hair Health)

Fenugreek Benefits for Hair Health
मेथी वॉटर

मेथी के छोटे-छोटे बीज कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं.

  • मेथी पाए जाने वाले प्रोटीन और अमीनो एसिड बालों को उगाने में मदद करते हैं.
  • इसमें मौजूद आयरन जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है.
  • एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाते हैं
  • म्यूसीलेज फाइबर  स्कैल्प को प्राकृतिक नमी देने में मदद करता है.

बालों के लिए मेथी के पानी का इस्तेमाल कैसे करें?

  • रात में 1 चम्मच मेथी को एक गिलास पानी में भिगो दें.
  • सुबह इस पानी को 5 मिनट उबालकर छान लें.
  • इसे खाली पेट हफ्ते में 3-4 बार पी सकते हैं.
  • भीगी हुई मेथी को पीसकर स्कैल्प पर 30 मिनट लगाएं और फिर धो लें.
  • इस प्रक्रिया को 6 से 8 सप्ताह तक नियमित करने पर बेहतर परिणाम दिख सकते हैं.

बालों के लिए मेथी के पानी के फायदे

  • यह पाचन को सुधारकर शरीर में जमा टॉक्सिन को कम करने में मदद करता है.
  • इसका प्रभाव शरीर को अंदर से ठंडक देता है, जिससे रूसी और स्कैल्प की जलन कम होती है.
  • रक्त की गुणवत्ता बेहतर होने से बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचता है.
  • मेथी का पेस्ट बालों पर लगाने से बालों पर प्राकृतिक कोटिंग बनती है जो टूटने और रूखेपन को कम करती है.

डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दी गई यह स्किनकेयर और हेयरकेयर जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है, यह मेडिकल सलाह नहीं है. किसी भी प्रोडक्ट या नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: तेज धूप से काली पड़ गई त्वचा? मसूर दाल-चंदन का ये आसान फेस पैक हटाएगा जिद्दी सन टैन, लौटेगी नैचुरल चमक

यह भी पढ़ें: रूखी और बेजान त्वचा? सोने से पहले करें ये 3 काम, सुबह मिलेगा गहरा मॉइस्चर और नैचुरल ग्लो

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola