मारपीट मामले में पिठोरिया पुलिस को मिली कामयाबी, फरार आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल

Updated at : 24 Mar 2026 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi Crime News

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी शेख मजीद. फोटो: प्रभात खबर

Ranchi Crime News: रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में मारपीट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पांच महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. यह मामला पशु तस्करी के दौरान हुए हमले से जुड़ा है. पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच डर का माहौल बना है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पिठोरिया से सुजीत कुमार केशरी की रिपोर्ट

Ranchi Crime News: झारखंड के रांची जिले के पिठोरिया थाना पुलिस को मारपीट के एक पुराने मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. करीब पांच महीने से फरार चल रहे नामजद आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

नामजद अभियुक्त शेख मजीद गिरफ्तार

पिठोरिया थाना में दर्ज कांड संख्या 125/25 के तहत पुलिस ने शेख मजीद (उम्र लगभग 32 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. वह ग्राम चंदवे, थाना पिठोरिया का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा.

पशु तस्करी के दौरान हमला

यह मामला 22 अक्टूबर 2025 का है, जब वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि दो कंटेनरों के जरिए मवेशियों की अवैध तस्करी की जा रही है और उन्हें बांग्लादेश भेजने की योजना बनाई जा रही है. सूचना के बाद एक विशेष टीम गठित की गई और चंदवे चौक पर कार्रवाई करते हुए दो कंटेनरों से 65 मवेशियों को बरामद किया गया. इसी दौरान कुणाल केसरी नामक व्यक्तिअपने दैनिक कार्य से लौट रहा थे. जब वे चंदवे चौक के पास पहुंचे, तो वहां पहले से घात लगाए आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद पीड़ित ने पिठोरिया थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

पुलिस की लगातार छापेमारी से मिली सफलता

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी. थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे के नेतृत्व में लगातार छापेमारी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की गई. आखिरकार, पुलिस को सफलता मिली और मुख्य आरोपी शेख मजीद को गिरफ्तार कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें: प्राइवेट ड्राइवरों के भरोसे रांची पुलिस की गश्ती गाड़ियां, कैसे बचेगी गोपनीयता?

क्षेत्र में बढ़ा कानून का भरोसा

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है. थाना प्रभारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है. किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. इस गिरफ्तारी से न केवल एक फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में आया है, बल्कि क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल भी बना है. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है.

इसे भी पढ़ें: चतरा के लावालौंग में टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola