बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, इन वेबसाइट्स पर मिलेगी मार्कशीट

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और पैरेंट्स रिजल्ट की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
BSEB 10th Result 2026: हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे. बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. रिजल्ट घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से परिणाम देख पाएंगे. बिहार बोर्ड का रिजल्ट किन वेबसाइट्स पर जारी होगा ये आगे देख सकते हैं.
BSEB 10th Result 2026 इन वेबसाइट्स पर होगा जारी
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे कई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं. सबसे पहले रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा. इसके अलावा बोर्ड की अन्य वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा मिलेगी.
छात्र onlinebseb.in, biharboardonline.com और results.biharboardonline.com जैसी वेबसाइट्स पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने के साथ ही इन वेबसाइट्स पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.
ऐसे चेक करें BSEB Matric Result 2026
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए BSEB 10th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब नया पेज खुलेगा जहां छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा.
- जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
- छात्र चाहें तो अपनी मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है. कई बार एक साथ लाखों छात्र रिजल्ट देखने की कोशिश करते हैं, जिससे वेबसाइट स्लो भी हो सकती है. बिहार बोर्ड रिजल्ट के लिए थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी लिंक अपलोड होता है.
यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में कम मार्क्स? टेंशन छोड़ें, ये करियर ऑप्शन बना सकते हैं फ्यूचर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










