पिठोरिया बिजली ग्रिड के ट्रांसफार्मर से 1000 किलो तांबे की चोरी, डीएसपी की जांच शुरू

Updated at : 24 Mar 2026 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News

पिठोरिया के कनादू गांव में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस. फोटो: प्रभात खबर

Ranchi News: रांची के पिठोरिया ग्रिड से 1000 किलो तांबे की चोरी का मामला सामने आया है. ट्रांसफार्मर को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपये का तांबा चोरी हुआ. डीएसपी के नेतृत्व में जांच जारी है. डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी के जरिए अपराधियों की तलाश की जा रही है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पिठोरिया से सुजीत केशरी की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सत कनादू गांव स्थित बिजली ग्रिड में सोमवार देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. बेखौफ अपराधियों ने सब स्टेशन को निशाना बनाते हुए करीब 1000 किलोग्राम तांबे की चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अमर कुमार पांडे, इंस्पेक्टर असित मोदी, थाना प्रभारी सतीश पांडे और एसआई संतोष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रांसफार्मर को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार चोरों ने एसएसटी 33/4 केवी ट्रांसफार्मर को टारगेट किया और उसमें लगे तांबे को निकालकर फरार हो गए. इतनी बड़ी मात्रा में तांबा चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है. चोरी गए तांबे की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है.

तकनीकी टीम और डॉग स्क्वायड की मदद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली है. साथ ही अपराधियों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके. शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि इस घटना के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है.

बिजली व्यवस्था पर पड़ सकता है असर

इस बड़ी चोरी के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन इस दिशा में भी तेजी से काम कर रहा है, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी पर पलामू में पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ के नेतृत्व में पाटन के दो दर्जन गांवों में फ्लैग मार्च

अपराधियों को जल्द पकड़ने का दावा

फिलहाल पुलिस मामले के खुलासे में जुटी हुई है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी जुलूस के दौरान धनबाद में नहीं होगी बिजली गुल, जेबीवीएनएल का स्पेशल प्लान तैयार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola