Ranchi: जोन्हा का 125 वर्ष पुराना श्रीराम मंदिर बना आस्था का केंद्र, रामनवमी पर होगा महाभंडारा

पूजा करते रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ
Ranchi (अनगड़ा): जोन्हा में 125 साल पुराना एक श्रीराम मंदिर है. चैत्र नवरात्र और रामनवमी में वहां भक्तों की भीड़ जुटती है. 1932 के खतियान में यह भूमि रीराम जानकी के नाम पर दर्ज है. यहां की काफी पौराणिक मान्यताएं हैं. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...
जितेन्द्र कुमार
Ranchi (अनगड़ा): चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर जोन्हा स्थित ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर एक बार फिर श्रद्धालुओं की अपार आस्था और भक्ति का केंद्र बन गया है. इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है. जोन्हा का यह श्रीराम मंदिर केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि राज्य की एक गहरी ऐतिहासिक विरासत का भी प्रतीक है.
125 साल पुराना इतिहास
यह मंदिर सवा सौ साल से भी अधिक पुराना है. इस मंदिर की भूमि का ऐतिहासिक और कानूनी महत्व इस बात से प्रमाणित होता है कि 1932 के खतियान में यह भूमि सीधे ‘श्री राम जानकी’ के नाम पर दर्ज है. आयोजन समिति ने बताया कि पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल के बीच इस भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है. विंध्याचल धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य धर्मराज शास्त्री जी के मुखारविंद से श्रद्धालु 19 मार्च से प्रतिदिन श्रीराम कथा का रसपान कर रहे हैं.
राम कथा संचालन समिति के पदाधिकारी
अध्यक्ष : बलराम साहू
कार्यकारी अध्यक्ष : राजेश साहू
कार्यक्रम संयोजक : संतोष साहू, जितेन्द्र कुमार, सीताराम साहू और वसंत सुंडी
उपाध्यक्ष : प्रकाश साहू, विकास साहू और गणेश कुम्हार
सचिव : राजीव साहू और पंकज गुप्ता
कोषाध्यक्ष : उदय साहू और प्रकाश साहू
मीडिया प्रभारी : युवराज साहू और शंभु साहू

धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में है इनका योगदान
संरक्षक : केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो और रांची के समाजसेवी दिनेश साहू.
सलाहकार समिति : मधुसूदन साहू, किशोर साहू, प्रदीप साहू, आशीष साहू, परमेश्वर साहू, विनय साहू, कृष्णा साहू और दीनदयाल साहू.
महिलाओं में उत्साह
श्रीराम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखने लायक है. प्रतिदिन एक हजार से अधिक महिलाएं ससमय कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर कथा का श्रवण करती हैं. कथा से पूर्व आयोजित कलश यात्रा में 1111 महिलाएं शामिल हुई थी.
संजय सेठ हर वर्ष कार्यक्रम में होते हैं शामिल
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ प्रत्येक वर्ष आयोजन में सम्मिलित होते हैं. उन्होंने मंदिर परिसर में कई निर्माण कार्य कराने की घोषणा की है. इधर आयोजकों ने बताया कि रामनवमी के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा. इसमें 10 हजार लोगों के सम्मिलित होने का अनुमान है. उसी दिन रामकथा में राम राज्य स्थापित कर कथा का समापन होगा, रात-भर यहां भजन कीर्तन चलेगा.
ये भी पढ़ें…
Saraikela: खट्टी इमली लोगों के जीवन में भर रही मिठास, ग्रामीणों को मिल रहा है रोजगार
Ranchi: पिठोरिया में बेलवरण पूजा के साथ चैत्र नवरात्र का शुभारम्भ, भक्तों ने मां के किए दर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




